भारत

3rd Shab e Qadr : भारत में तीसरी शबे कद्र कब है, सही तारीख नोट कर लें

3rd Shab e Qadr : के अज्र वाली रात है ये, सब्र वाली रात है ये, कद्र कर लो इसकी तुम क़द्र वाली रात है ये। रमजान के पाकीजा महीने के आखिरी अशरे में इलाही की बरकतें और रहमतें आमसान से जमीन पर नाजिल हो रही हैं। रमजान के आखिरे अशरे में शबे कद्र की रात होती है। इस रात को कुरान में लैलतुल कद्र कहा गया है। कुराने मजीद इसी मुकद्दस रात में नबी ए करीम पर नाजिल हुआ था। ये रात आखिरे अशरे की विषम यानी के वित्र ताक रातों (Ramadan Odd Nights) में पाई जाती हैं। जैसे 21,23,25,27, और 29 रातों में ये शबे कद्र की रात होती है। इसको हजार महीने के बराबर माना गया है। पहली शबे कदर की रात 31 मार्च 2024 को थी। दूसरी शब-ए-क़द्र की रात (2nd Shab e Qadr) भारत में 2 अप्रैल को थी। अब तीसरी शबे कद्र की रात (3rd Shab e Qadr) कब है यही हम बताने जा रहे हैं। ऐसी ही और भी इस्लाम से जुड़ी जानकारी के लिए हमें पढ़ते रहे और दिल से दुआ देते रहे। 3rd Laylatul Qadr की रात को क्या पढ़ना है इस पर भी हम जल्द स्टोरी पब्लिश कर देंगे।

यह भी पढ़ें : Shabe Qadr Nawafil : शबे कद्र में नफिल नमाज कैसे पढ़ें, मुस्लिम भाई जान लें

तीसरी शबे कद्र कब है?
(3rd Shab e Qadr)

पहली शबे कद्र की रात 31 मार्च की रात को गुजर चुकी है। दूसरी रात 2 अप्रैल को गुजर चुकी है। अब 21वीं और 23वीं रात के बाद तीसरी शबे कद्र की बारी है जिसे 25वीं रात भी कहा जाता है। भारत में तीसरी शबे कद्र (3rd Laylatul Qadr 2024) की रात 24वें रमजान के बाद वाली रात होगी। यानी चौबीसवें रमजान की रात। क्योंकि इस्लाम में हिजरी कैलेंडर शाम के समय से अगली शाम तक चलता है। मतलब रोजा अगर 24वां है तो उस दिन 25वीं रात होगी। ऐसे में भारत में तीसरी लैलतुल कद्र (3rd Shab e Qadr) की रात 4 अप्रैल 2024 की रात होगी। मानी के 24वें रोजे की रात को तीसरी लैलतुल कद्र (3rd Laylatul Qadr 2024) होगी। वही अरब में ये रात 3 अप्रैल 2024 को ही हो जाएगी। क्योंकि वहां रमजान का चांद एक दिन पहले दिख गया था।

शब-ए-क़द्र (Night of Power) क्या है?

जिस रात में अल्लाह तआला ने कुरान मजीद को लौहे महफूज से ज़मीन पर आप हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर नाजिल किया था उसे लैलतुल कदर यानी शबे कद्र की रात (Laylatul Qadr 2024) कहा जाता है। कुरान में लिखा है कि ये रात 1000 महीने यानी 30 हजार दिन के बराबर है। इस रात जिस बंदे ने अल्लाह की इबादत की, कुरान की तिलावत की, जिक्र किया और सलातुल तस्बीह पढ़ी तो उसको एक हजार महीने यानी तीस हजार दिन यानी करीब 83 साल चार महीने की इबादत का सवाब मिलता है। इस रात में अगले पिछले तमाम गुनाह माफ कर दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें : Shabe Qadr Dua : शबे कद्र में ये दुआ पढ़े, 84 साल इबादत का सवाब मिलेगा

शबे कद्र किसी एक रात में है या पांचों में है?

शबे कद्र की पवित्र रात इन पांच विषम रातों (Ramadan Odd Nights) में से कोई एक रात ही होती है। जब अल्लाह रब्बुल इज्जत ने नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को लैलतुल कद्र की रात बताने का फैसला किया तभी मक्का में दो लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। उनके झगड़े की वजह से अल्लाह ने शबे कद्र की बरकत उठा ली और उसकी तारीख पांच रातों में छुपा दी। अब मुसलमान इन पांच रातों (Ramadan Odd Nights) में जागकर वो एक रात लैलतुल कद्र को तलाश करते हैं। भारत में 27वीं रात को ज्यादा महत्व दिया जाता है जो कि जल्द आने वाली है। जबकि Laylatul Qadr 2024 पांच में से कोई भी एक रात हो सकती है। अल्लाह हमें शबे कद्र की कदर करने की तौफीक अता फरमाएँ।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: 25 Ramzan Ki Ibadat 3rd Shab-e-Qadr25th Ramzan night27th night of ramadan 20243rd lailtul qadr 20243rd night of al qadr islam hindi3rd shab e qadr3rd shab e qadr nawafil4 april 2024 shabe qadr 20244 अप्रैल 2024 की रात को तीसरी शबे कद्र4 अप्रैल को तीसरी शब-ए-कद्र में रात जगना है84 years night ramadanis tonight an odd night in ramadanjaipur shabe qadr 3rd night indialaylatul qadr 2024morning maulanamorning molanamorning news india ramadan newsNafl For Shab-e-QadrNight of Power 3rd shabe qadarramadan shab e qadr 2024shab e qadr 2024 date in indiashab e qadr mubarak quotesshab e qadr teesri raatShabe Qadr Duateesri shab e qadar mubarakअरब में तीसरी शब-ए-क़द्रजयपुर में तीसरी शबे कद्रजयपुर में रमजानतीजी 3rd शबे क़द्र कब है दुबई मेंतीसरी लैलतुल कदर की रात कब हैतीसरी शब-ए-क़द्र कब है 2024भारत में तीसरी शबे कद्र कब हैभारत में रमजानमॉर्निंग न्यूज इंडिया रमजान मुस्लिम न्यूजमॉर्निंग मौलानालैलतुल कद्र को क्या हुआ थालैलतुल कद्र तीसरी रातशब ए कद्र की नमाज़ का तरीकाशबे कद्र की तारीखेंशबे कद्र की तीसरी रात 4 अप्रैल 2024सेहरी टाइम जयपुर 2024

Recent Posts

जयुपर में विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : डिप्टी सीएम Diya Kumari

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) की अगुवाई में जयपुर में…

11 घंटे ago

राजस्थान में दौड़ेगी 1000 इलेक्ट्रिक बसें, भजनलाल सरकार ने की ग्रीन बजट पेश करने की तैयारी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने जयपुर जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन…

12 घंटे ago

दुनिया के इस देश में पाए जाते हैं सबसे अधिक और खूंखार भेड़िए

जयपुर। Most Dreaded Wolf In World : दुनिया के लगभग हर ऐसा जानवर है जिसें…

13 घंटे ago

Gajendra Singh Shekhawat ने अधिकारियों को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, न सुने तो देंगे पैरासिटामोल गोली

जोधपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को…

14 घंटे ago

Ganesh Chaturthi 2024: घर में लाएं ये 5 चीजें, बन जाएगे रंक से राजा, भर-भरकर खर्च करेंगे पैसा

Ganesh Chaturthi 2024: जयपुर। गणेश उत्सव की शुरुआत शनिवार से हो रही है। यह 10…

14 घंटे ago

Sachin Pilot Birthday: वसुंधरा के गढ़ में पायलट का अनोखा सेलिब्रेशन, रच दिया नया इतिहास

Sachin Pilot Birthday Celebration : जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 47 में…

14 घंटे ago