बीते शुक्रवार को तेज बारिश और खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को बीच में ही रोका गया था। 4 दिनों के बाद मंगलवार को फिर से अमरनाथ यात्रा शुरु हुई। बुधवार को बेस कैंप से यात्रियों का 10वां जत्था रवाना हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 7800 यात्री रवाना किए गए। इनमें बीते दिनों रोके गए बालटाल और पहलगाम दोनों रूट के यात्री शामिल है।
अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक 1.37 लाख श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। पिछले दिनों लैंड स्लाइड होने के बाद रामबन सेक्शन में नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया था। इसकी फिर से मरम्मत के बाद मंगलवार को यात्रा दोबारा बहाल हुई। 62 दिन चलने वाली तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से शुरू हुई थी। अमरनाथ यात्रा रक्षाबंधन तक चलने वाली है। 31 अगस्त को इसका समापन छड़ी मुबारक के साथ होगा।
बीते शुक्रवार को जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से शुक्रवार को आठवां जत्था रवाना हुआ। लेकिन बिगड़े मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक पहलगाम और बालटाल दोनों रूट पर अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। यात्रियों को रामबन के चंद्रकोट में रोका गया। तीर्थयात्रियों को पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमित नहीं थी।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…