Categories: भारत

TOP TEN – 4 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • बीजेपी का 'मिशन दक्षिण' में तेलंगाना पर फोकस, भाजपा-टीडीपी के गठबंधन की तैयारी

 

  • कालापानी विवाद को सुलझाने के लिए भारत-नेपाल कर सकते है जमीन की अदला-बदली

 

  • पत्नी से बिना मिले ही वापस जेल में बंद हुए मनीष सिसोदिया

 

  • पीएम मोदी को सम्मान पाकर देख मुझे गर्व होता है – सैम पित्रोदा

 

  • सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ में शामिल होंगी राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 

 

  • इस समय राजनीति करने के बजाय हादसे से उबरने के उपायों पर ध्यान देना जरुरी

 

  • अमेरिकी रक्षा मंत्री का भारत दौरा, भारतीय रक्षा मंत्री से करेंगे करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

 

  • 7 जून के बाद गर्मी का सितम शुरू, दिल्ली में 40 डिग्री होगा तापमान

 

  • कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, भैंस और बैल काटे जा सकते हैं तो गाय का वध क्यों नहीं 

 

  • WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

 

1. लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां इस बार गठबंधन की सरकार बनाने पर ध्यान दे रही है। हाल ही में कर्नाटक चुनावों में छोटे दल बड़ी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकते थे। कर्नाटक चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी सचेत हो गई है। खबरों के मुताबिक बीजेपी NDA का कुनबा बढ़ा सकती है। एक तरफ बिहार सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए विपक्ष को एकजुट कर रहे है वहीं भाजपा भी टीडीपी के साथ गठबंधन की तैयारी में है। भाजपा नेतृत्व ने अपने  'मिशन दक्षिण' में तेलंगाना को फोकस बनाया है। 

 

2. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रंचड भारत की यात्रा पर आए हुए है। नेपाल पीएम प्रचंड ने भारत यात्रा के दौरान कहा था कि कुछ क्षणों के लिए लगा कि जिन उद्देश्यों को लेकर वो यहां आए है शायद वो पूरे नहीं होंगे लेकिन पीएम मोदी की पहल पर सब कुछ आसान हो गया। खबरों के मुताबिक भारत-नेपाल के बीच लंबे समय से चल रहा सीमा विवाद अब खत्म हो सकता है। दोनों देशों की मुलाकात के बाद कालापानी विवाद को खत्म करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि दोनों देश विवाद को सुलझाने के लिए जमीन की अदला-बदली कर सकते हैं। 

 

3. दिल्ली शराब घोटाला मामले में सजा काट रहे  आप नेता व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाइकोर्ट ने शनिवार को कुछ घंटों की राहत दी थी। सिसोदिया की पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण हाइकोर्ट ने उन्हें सुबह 10 से शाम 5 बजे का समय दिया था। सिसोदिया सुबह तिहाड़ जेल से निकलने के बाद पत्नी सीमा से मिलने के लिए मथुरा रोड स्थित आवास पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही पत्नी को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। अस्पताल में सिसोदिया को जाने की अनुमति नहीं होने के कारण वो पूरा दिन घर में ही रहे और पत्नी से बिना मिले ही उन्हें शाम 5 बजे वापस जेल ले जाया गया।

 

4. राहुल गांधी इन दिनों विदेशी दौरे पर है। हमेशा की तरह इस बार भी राहुल गांधी अमेरिका में जाकर भारतीय पीएम की बुराई करते नजर आए। वहीं इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी राहुल गांधी के साथ 6 दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर उनके साथ है। पित्रोदा ने कहा कि पीएम मोदी हर जगह सम्मान पाने के हकदार है। यह देखकर मुझे गर्व होता है। पित्रोदा ने कहा कि उन्हें यह सम्मान इसलिए मिलता है क्योंकि वे भारतीय पीएम है ना कि भाजपा के पीएम कै तौर पर मिलता है। राहुल गांधी ने जब रूस-यूक्रेन जंग के मामले में भारत की विदेश नीति की तारीफ की तो पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि भारत कब कहां क्या सही कर रहा है और हम सब इसमें भाजपा के साथ हैं। 

 

5. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से सूरीनाम यात्रा पर रहने वाली है। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह पहली विदेशी यात्रा है। इस दौरान द्रोपदी मुर्मू 5 जून को सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होगी। राष्ट्रपति 4 से 6 जून तक सूरीनाम की यात्रा करेंगी। इसके बाद वो 9 जून तक सर्बिया की यात्रा पर रहेंगी। 

 

6. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे की खबर सुनकर पूरा देश आहत है। इस भीषण हादसे में करीब 288 लोगों की मौत हुई है और करीब 1000 लोग घायल हुए है। इस हादसे को लेकर राजनीति शुरु हो गई है। शुक्रवार को कई विपक्षी नेताओं की ओऱ से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की गई। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस्तीफे की मांग पर कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है।   

 

7. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन आज से 2 दिन तक भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री और भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों रक्षा मंत्री कई नई रक्षा सहयोग परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही रणनीतिक संबंध को और विस्तारित करने के तरीकों पर भी बात की जाएगी। 

 

8. इन दिनों देशभर में मौसम में कई रुप देखने को मिल रहे है। हर साल मई-जून में पड़ने वाली तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा में सुबह-सुबह बारिश शुरू हो गई। इससे पहले मई के आखिरी हफ्ते में कुछ दिनों तक लगातार बारिश और बूंदाबांदी के बाद दिल्ली में मौसम अब तक खुशगवार है। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक 7 जून के बाद फिर से गर्मी शुरु होने वाली है और दिल्ली का तापमान 40 डिग्री तक हो सकता है। 

 

9. कर्नाटक के पशुपालन मंत्री टी. वेंकटेश ने शनिवार को एक विवादित बयान दिया जिसके कारण सियासी हलचल शुरु हो गई। मैसुरु में पत्रकारों से बात करते हुए वेंकटेश ने कहा कि विचार-विमर्श के बाद कर्नाटक पशुवध रोकथाम और पशु संरक्षण अधिनियम को वापस लेने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उस दौरान उन्होनें कहा कि अगर भैंस और बैल काटे जा सकते हैं तो गाय का वध क्यों नहीं किया जा सकता। बीजेपी ने 2021 में कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम व संरक्षण अधिनियम को लागू किया था। 

 

10. भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। वो अपने संसदीय क्षेत्र में ही ताकत दिखाएंगे। बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से बीजेपी सांसद है। अयोध्या जिला प्रशासन ने  सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राम कथा पार्क में पांच जून को संत सम्मेलन के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago