Categories: भारत

कर्नाटक में फ्री बस सेवा का लाभ लेने के लिए युवक ने पहना बुर्का, महिला का आधार कार्ड भी साथ

देशभर में चुनावों को देखते हुए जनता को खुश करने के लिए कई सारी योजनाएं लाई जा रही है। कर्नाटक में महिलाओं के लिए चलाई गई फ्री बस सेवा योजना का फायदा महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी ले रहे हैं। गुरुवार को कर्नाटक के धारवाड़ में सांशी बस स्टैंड पर एक युवक को बुर्का पहनकर फ्री बस सेवा का लाभ लेते हुए पकड़ा गया। इस युवक की पहचान वीरभद्र निंगय्या नाम के तौर पर हुई है। 

 

58 साल का एक आदमी धारवाड़ में सांशी बस स्टैंड पर बुर्का पहनकर बैठा हुआ था। लोगों का कहना है कि यह आदमी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शक्ति योजना का लाभ उठाने की कोशिश में वहां बैठा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने उस युवक का पुरुषों जैसा व्यवहार देखा तो उसी समय पुलिस को इसकी जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने पूछताछ के बाद चेतावनी देकर इस शख्स को छोड़ दिया।

 

पुलिस को पूछताछ के समय युवक वीरभद्र के पास एक आधार कार्ड की कॉपी भी मिली जिसमें महिला की फोटो और नाम पते थे। तलाशी के दौरान मिली जानकारी से पता चला कि वह ट्रेन में बैठकर बेंगलुरु से कर्नाटक आया है। यहां बस स्टैंड पर उसे एक बैग मिला जिसमें महिला का बुर्का था। युवक ने बताया कि उसने भीख मांगने के लिए बुर्का पहना था। 

 

पूछताछ के दौरान पता चला कि यह व्यक्ति विजयपुरा जिले के गोडागेरी गांव का रहने वाला है। कर्नाटक चुनावों से पहले कांग्रेस सरकार ने जनता से 5 वादे किए थे जिनमें एक था महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा। इस योजना को 11 जून 2023 को लॉन्च किया गया था। 
 

Morning News India

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा उपचुनावों में 7 सीटों पर इन 50 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल, जानिए कौन कितना है भारी

जयपुर। Rajasthan Assembly ByElection Candidates List : राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अब…

4 घंटे ago

दिल्ली की सीएम आतिशी का बुरा हाल, आवास से निकाला, बंगला सील

जयपुर। देश की राजधानी दिल्ली की सियासत में एक और धमाल मच गया है क्योंकि…

7 घंटे ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोपाल नगर विजयादशमी उत्सव (शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन) आयोजित

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), गोपाल नगर विजयादशमी उत्सव (शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन) कार्यक्रम…

12 घंटे ago

सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार, तो भूकंप से करीब 500 लोगों की हुई मौत

Aaj Ka Itihas 12 October: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

14 घंटे ago

Top 10 Big News of 11 October 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 11 October 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

14 घंटे ago

प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनावों में निश्चित रूप से कमल खिलेगाः मदन राठौड़

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ (Madan Rathore) ने आज (गुरूवार) को भाजपा प्रदेश कार्यालय…

1 दिन ago