मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले मामले में पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने 5वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक पांचवें आरोपी की पहचान यमलेमबाम नुंगसिथोई मैतई के तौर पर की गई है। पीएम मोदी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए आश्वासन दिया कि घटना में जितने भी आरोपी शामिल हैं उन्हें जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। घटना को लेकर पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
4 आरोपी पुलिस की हिरासत में
दो महिलाओं को पुरुषों का एक समूह बिना कपड़ों के परेड करवाने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को 11 दिन की हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक ये चारों आरोपी बी. फाइनोम गांव में हुई घटना में शामिल थे। जो आरोपी वीडियो में महिला को घसीटते हुए नजर आ रहा था उसकी पहचान हुईरेम हेरादास सिंह के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने थाउबल जिले से गिरफ्तार किया था।
कई जगहों पर प्रदर्शन
महिलाओं के साथ हुए इस अत्याचार से बीते 24 घंटों में राज्य की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल अलग-अलग जगहों सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। लोगों के द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 413 लोगों को हिरासत में लिया है।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…