हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है morning news के साथ आज की इन खास-खास खबरों के साथ…
1. लंबा सफर तय करने के बाद आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जवाहल लाल नेहरू की कांग्रेस को छोड़कर जनसंघ की स्थापना की थी। इसके बाद मोरारजी देसाई ने 1980 में जनता पार्टी से इस्तीफा दिया। आडवाणी और वाजपेयी दोनों ने मिलकर 6 अप्रैल 1980 को इसका गठन किया। आज स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
2. देशभर में आज हनुमान जन्मोत्सव मनाई जा रही है। इसके लिए जनता के साथ-साथ पुलिस प्रशासन ने भी पहले ही तैयारियां कर ली थी। रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद हुगली में बीती रात पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर माहौल का जायजा लिया। हालातों को काबू में रखने के लिए बिहार, बंगाल और दिल्ली में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
3. एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा के इतिहास, नागरिक शास्त्र और हिन्दी के पाठ्यक्रम में बदलाव करने के बाद अब पॉलिटिकल साइंस की किताब में भी कुछ बदलाव किए हैं। NCERT ने 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की किताब से महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े कुछ तथ्य, नाथूराम गोडसे और आरएसएस से जुड़ी कुछ जानकारियां हटा दी गई है।
4. चीन ने फिर से ताइवान में युद्धपोत और चीनी विमान भेजे है। खबरों के मुताबिक इसकी जानकारी ताइवान रक्षा मंत्रालय ने दी है। गुरुवार को मंत्रालय ने कहा कि स्व-शासित द्वीप के निकट 1 चीनी विमान और 3 युद्धपोत की जानकारी मिली है। इनमें 1 PLA विमान और 3 PLAN जहाजों का आज सुबह 6 बजे पता चला है।
5. इंडियन प्रीमियर लीग का बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में मैच खेला गया। इसमें पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल की टीम का रोमांचक मैच देखने को मिला। पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से पीछे छोड़कर जीत हासिल की है। पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 197 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 विकेट पर 192 रन ही बना पाई।
6. चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए है। इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलती। अरुणाचल पहले भी भारत का था और हमेशा रहेगा। वहीं चीन ने नाम बदलने में इतनी जल्दबाजी कर दी कि उस नदी को भी मानचित्र में दर्शा दिया जिसका कोई वजूद ही नहीं हैं। इनमें 'किबुरी हे' और 'गेडुओ हे' को ड्रेगन ने विशिष्ट स्थान माना जबकि ये धरती पर कोई वजूद ही नहीं रखते।
7. नोएडा के एक न्यूज चैनल को रोजाना आने वाले ई-मेल में आज एक ई-मेल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के लिए भी मिला। दरअसल एक सिरफिरे ने न्यूज चैनल के सीएफओ को ई-मेल भेजा जिसमें पीएम मोदी के साथ ही यूपी के सीए योगी आदित्यनाथ को भी मारने की धमकी दी है। इन दोनों के अलावा उस ई-मेल में अन्य कई महत्वपूर्ण लोगों के भी नाम है। चैनल के मैनेजर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है।
8. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो आज फोन खरीदना फायदेमंद होगा। सैमसंग गैलेक्सी A23 5G स्मार्टफोन को धमाकेदार ऑफर के साथ अमेजन की खास डील में 19 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 30,990 रुपए की कीमत वाला यह 5जी फोन मात्र 24,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
9. जयपुर में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से राष्ट्रीय सेवा संगम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 7 अप्रैल को आरएसएस के सर संघचालक मोहन राव भागवत करेंगे। भागवत के अलावा सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित देशभर से 3000 प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
10. देश के कई राज्यों में आज भी मौसम का बदला हुआ मिजाज नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली और नोएडा में दिनभर हल्की बारिश होगी। अगले 5 दिनों में तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…