भारत

7 February Ka Itihas: Rose Day से लेकर दुनिया के इतिहास में घटी ये घटनाएं

जयपुर। 7 February Ka Itihas वैलेंटाइन वीक का पहला दिन Rose Day होने से लेकर भारत और दुनिया के मामले में अनोखा है। 7 फरवरी से प्यार करने वालों की मुहब्बत परवान चढ़ने लगती है जो पूरे Valentine Week चलती है। वैलेंटाइन वीक में पहला दिन 7 फरवरी को रोज डे होता है। इसी दिन से लाल गुलाब देकर अपने (Red Rose Gift) प्यार का इजहार किया जाता है। इसके अलावा 7 फरवरी का दिन भारत और दुनिया के इतिहास में अनेक ऐसी घटनाओं वाला है जो हमेशा याद की जाती हैं तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…

यह भी पढ़ें: 6 February Ka Itihas: आज लता मंगेशकर का हुआ निधन, महिलाओं को मिला बड़ा अधिकार

7 February Ka Itihas भारत और दुनिया

  • 7 फरवरी 1856 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध के नवाब वाजिद अली शाह को गद्दी से हटा दिया और पूरे अवध पर कब्जा कर लिया।
  • 7 फरवरी 1939 को लंदन में फलस्तीन कॉन्फ्रेंस शुरू हुई जिसमें पीएम चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह करने की अपील की।
  • 7 फरवरी 1962 को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया था।
  • 7 फरवरी 1964 को ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स ने अमेरिका शो किया जिसको करोड़ों लोगों ने देखा।
  • 7 फरवरी 1969 को अल फतह के नेता यासिर अराफात फलस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।
  • 7 फरवरी 1974 को ब्रिटेन ने ग्रेनाडा को आजादी दी।

यह भी पढ़ें: 5 February Ka Itihas: आज ही के दिन चौरा चौरी कांड हुआ था, चांद की सतह पर अपोलो उतरा था

  • 7 फरवरी 1983 को कलकत्ता में ईस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना हुई थी।
  • 7 फरवरी 1986 को राजनीतिक अस्थिरता की वजह से हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की ममद से भागकर फ्रांस चले गए थे।
  • 7 फरवरी 1989 को टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में सुसाइड प्रयास किया था।
  • 7 फरवरी 1992 को स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी आईएनएस शाल्की को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था।
  • 7 फरवरी 1999 को जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्ला देश के शासक बने थे।
  • 7 फरवरी 2005 को ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकॉर्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया थी।
  • 7 फरवरी 2022 को प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं थी।
Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

1 घंटा ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

6 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

7 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

9 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago