Categories: भारत

TOP TEN – 8 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ……

 

  • समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई आज, CBI ने गिरफ्तारी से रोक हटाने की अपील की

 

  • हरियाणा के जींद में आज आप पार्टी की तिरंगा यात्रा, 1किमी पैदल चलेंगे सीएम केजरीवाल और भगवंत मान

 

  • बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने आरोप वापस लिए, पिता ने कहा डर से बदला बयान

 

  • मुख्तार गैंग के शूटर जीवा की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या

 

  • मणिपुर में एंबुलेंस में लगाई आग, 8 साल के बच्चे सहित मां की मौत

 

  • ओडिशा हादसे के बाद फिर से पटरी पर आई कोरोमंडल एक्सप्रेस 

 

  • ‘बिपरजॉय’ तूफान के पाकिस्तान जाने से खुला मानसून का रास्ता

 

  • 103 दिन बाद पत्नी से मिले सिसोदिया, पुलिस ने बेडरुम के बाहर बैठ सुनी दोनों की बातें

 

  • शिक्षा मंत्री आतिशी को मिली UK जाने की मंजूरी

 

  • कनाडा के जंगलो में लगी भयानक आग, 33 हजार स्क्वायर किमी का क्षेत्र जला

 

1. ड्रग्स केस मामले में समीर वानखेड़े की याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। समीर वानखेड़े ने ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समीर को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। वहीं जांच एजेंसी ने कोर्ट से समीर की गिरफ्तारी से रोक हटाने की अपील की है। CBI का कहना है कि समीर पर गंभीर आरोप लगे है। वानखेड़े पर रिश्वतखोरी के बेहद गंभीर और संवेदनशील आरोप है। CBI के अनुसार कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन को छोड़ने के लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपए मांगे थे। 

 

2. हरियाणा के जींद में गुरुवार को आम आदमी पार्टी शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। अगले विधानसभा चुनावों को देखते हुए आप पार्टी तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाएगी। इस तिरंगा यात्रा में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान भी शामिल होंगे। दोनों नेता कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में करीब एक किलोमीटर पैदल सफर तय करेंगे। पहले इस कार्यक्रम का नाम रोड शो दिया गया था, लेकिन अब इसे तिरंगा यात्रा नाम दिया गया है। जींद के कुंदन सिनेमा से लेकर एसडी स्कूल तक यात्रा निकाली जाएगी।

 

3. कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ नाबालिग ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके चलते उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। लेकिन नाबालिग ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप वापस ले लिया हैं। वहीं नाबालिग के पिता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने किसी लालच में नहीं, डर की वजह से बयान बदला है।

 

4. मुख्तार गैंग के शूटर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई। खबरों के मुताबिक बुधवार शाम को हमलावर वकील की ड्रेस में आया था और कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने ही कुख्यात गैंगस्टर जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में 18 महीने की बच्ची और दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि 10 फरवरी, 1997 को भाजपा के कद्दावर नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या मामले में जीवा को 2003 में उम्रकैद की सजा हुई थी। 

 

5. मणिपुर में पाबंदियों के बावजूद भी हिंसा पर रोक नहीं लग रही है। एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करीब 8 साल के घायल बच्चे को अस्पताल ले जाते समय भीड़ ने एंबुलेंस में आग लगा दी। इस घटना में बच्चे, उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बच्चे को गोलीबारी के दौरान सिर में गोली लग गई थी। उसके इलाज के लिए ही अस्पताल ले जा रहे थे तभी भीड़ ने एंबुलेंस को रुकवाकर आग लगा दी। इससे तीनों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

 

6. ओडिशा रेल हादसे के दौरान करीब 278 लोगों की मौत हुई। आवागमन पर रोक लग गई थी। फिर से पटरियों की मरम्मत की गई और ट्रेनों को आवागमन शुरु हो गया है। बुधवार को पश्चिम बंगाल के शालीमार से कोरोमंडल एक्सप्रेस भी तमिलनाडु के चेन्नई के लिए रवाना हुई। 2 जून को हुए हादसे के बाद यह ट्रेन पहली बार पटरी पर फिर से दौड़ने लगी है। बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के हावड़ा स्टेशन और तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चलती है।  

 

7. अरब सागर से उठने वाले चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के कारण मानसून अटका हुआ था। 4 जून को पहुंचने वाला मानसून अभी तक भी नहीं पहुंचा। लेकिन अब ‘बिपरजॉय’ तूफान पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है। इससे अटके हुए मानसून का रास्ता खुल गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून कल यानी 9 जून को केरल पहुंच सकता है। मानसून की पूर्वी रेखा अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंच सकती है।

 

8. दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को पत्नी सीमा सिसोदिया से 7 घंटे की मिलने की इजाजत दी गई थी। बुधवार को पूरे 103 दिन बाद सिसोदिया पत्नी सीमा से से मिले। मुलाकात के बाद सीमा सिसोदिया ने फेसबुक पर एक नोट शेयर किया जिसमें उन्होनें लिखा कि मुलाकात के दौरान पुलिस उनके बेडरुम के दरवाजे पर बैठी रही। पुलिस उन्हें लगातार देख रही थी और उनकी हर बात सुन रही थी। मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। 

 

9. आप सरकार शिक्षा मंत्री आतिशी को केंद्र सरकार ने यूके जाने की मंजूरी दे दी है। शिक्षा मंत्री आतिशी अगले सप्ताह यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा के लिए जाने वाली है। इसकी जानकारी केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में आतिशी की याचिका पर सुनवाई के दौरान दी। जस्टिस चंद्रधारी सिंह की पीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने कहा की आतिशी को यूके के आधिकारिक यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव आर्थिक मामलों के विभाग को भेजा गया है। 

 

10. कनाडा के जंगलों में अब तक की सबसे भयानक आग लगी है जिसमें  करीब 33 हजार स्क्वायर किमी का क्षेत्र जल चुका है। इस आग की चपेट में 10 प्रांत और शहर आ चुके है। इसके चलते 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। कनाडा के 413 जंगलों में आग लगी जिनमें से 249 मामलों में स्थिति कंट्रोल से बाहर हो चुकी है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा- लोगों के लिए स्थिति डरावनी है।  हम हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago