भारत

8 Ramadan Dua: आठवें रमजान को ये दुआ पढ़ें, यतीमों को खिलाएं खाना

8 Ramadan Dua: माहे मुबारक रमजान चल रहा है। भारत में 12 मार्च से रोजे शुरु हो चुके हैं। आज 19 मार्च 2024 को देश में आठवा रोजा रखा गया है और शाम को नौवीं तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी। हम आपके लिए रमजान के आठवें दिन की एक खास दुआ लेकर आए हैं जो बहुत कम लोगों को मालूम है। रमजान के आठवें दिन (8 Ramadan Dua) ये खास दुआ यतीमों और भूखों को खाने खिलाने के ऊपर है। साथ ही आठवें रमजान को एक खास दो रकाअत निफ्ल नमाज भी पढ़ी जाती है। उसका तरीका भी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। दुआओं में यूंही साथ बनाएं रखें।

यह भी पढ़ें:Maghfirat Meaning: मगफिरत का मतलब हिंदी में जान लें, मुसलमानों के लिए बहुत जरूरी है ये

आठवें रमजान को ये दुआ पढ़ें
(8th Ramadan Dua Hindi)

अल्लाहुम्मर-ज़ुक़्नी फ़ीही रहमतल अयतामी वत’अमत’-ता-आमी वा इफ्शा-अस सलाम वा सुहबतल किराम बि-त’अवलिका या मलजा-अल आमिलीन,

اَللّـهُمَّ ارْزُقْني فيهِ رَحْمَةَ الأيتام، وإطعام اَلطَّعامِ، وإفشاء السَّلامِ، وَصُحْبَةَ الْكِرامِ، بِطَولِكَ يا ملجأ الآملين

ALLAH, on this day, let me have mercy on the orphans, and feed [the hungry], and spread peace, and keep company with the noble-minded, O the shelter of the hopeful.

हिंदी अर्थ – ऐ अल्लाह, आज के दिन मैं यतीमों अनाथों पर रहम करूँ, और भूखों को खाना खिलाऊँ, और शांति फैलाऊँ, और नेक सोच वालों की संगति करूँ, हे उम्मीद को पनाह देने वाले मुझ पर रहम फरमा।

यह भी पढ़ें:Ramadan Ashra Dua: रमजान के दूसरे अशरे की दुआ हिंदी में यहां मिलेगी

आठवें रमजान को खास नमाज इस प्रकार पढ़ें
(8th Ramadan Namaz)

रमजान के आठवें दिन एक खास नफिल नमाज आप पढ़ सकते हैं। दो रकाअत निफ्ल नमाज में प्रत्येक रकअत में, सूरह अल फातिहा पढ़ने बाद सूरह अल इखलास को 10 बार पढ़ें। फिर आखिर में सलाम के बाद 1000 बार “सुब्हानल्लाह” पढ़ें। इससे आपके घर में रहमत की बारिश होगी। और सारे गुनाहों को नेकियों में बदल दिया जाएगा।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

आज इन पांच राशियों का छलकेगा प्यार, तो सिंह राशि के लिए सावधानी बरतने की जरुरत

Aaj Ka Love Rashifal 22 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 मिन ago

Dausa Seat By election: भाजपा-कांग्रेस किस पर लगाएगी दांव, कौन होगा उम्मीदवार? | Murari Lal Meena | Dausa Seat Byelection |

Dausa Seat By election: जयपुर। राजस्थान में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना हैं। कांग्रेस…

12 मिन ago

सोवियत संघ ने किया परमाणु बम का परीक्षण तो ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया

Aaj Ka Itihas 22 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

राजस्थान में फिर शुरू होगी बारिश, 27 से 3 अक्टूबर होगी झमाझम

जयपुर। Today Weather : राजस्थान में एकबार फिर से मौसम करवट ले रहा है जिसके…

1 घंटा ago

जयपुर में 21 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 21 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 21 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago