भारत

3 जुलाई : सऊदी अरब में भगदड़ से 1426 यात्रियों की मौत, भारत पाकिस्तान के बीच हुआ बड़ा समझौता

Aaj Ka Itihas 3 July History : 3 जुलाई का दिन भारत और दुनिया के मामले में बेहद खास है क्योंकि इस दिन ऐसी घटनाएं हुई हैं जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी गई हैं। आज ही के दिन कई महान हस्तियों का जन्म हुआ तो कईयों का निधन भी हुआ। आज ही के दिन सऊदी अरब के मक्का शहर से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ (saudi arabia hajj stampede) मचने से 1426 हज यात्रियों की मौत हुई। इसी दिन इंदिरा गांधी के कार्यकाल में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध समाप्त होकर शिमला समझौता हुआ। वहीं, आज मशहूर हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज अपना जन्म दिन मना रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन देश और दुनिया में क्या-क्या हुआ।

3 जुलाई को भारत और दुनिया में हुई बड़ी घटनाएं (3 July History)

1661 में पुर्तगाल ने मुंबई और तंजौर इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वीतीय को दिया।
1746 में मुगल सम्राट के आदेश पर बाबा बंदासिंह बहादुर को फाँसी दे दी गई।
1778 में पर्शिया ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
1819 में अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
1879 में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार किया गया।
1884 में स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
1886 में न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना।
1890 में इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना।
1897 में इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
1908 में बाल गंगाधर तिलक को अंगरेज सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया।
1928 में लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
1952 में अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
1962 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने अल्जीरिया की आजादी की घोषणा की।
1970 में 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
1971 में अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
1972 में भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और पाकिस्तान के बीच कश्मीर संबंधी निःशस्त्र समझौता हुआ।
1979 में कोलकाता में दूसरे हावड़ा पुल के नाम से मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरु हुआ।
1990 में मक्का से मीना जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
1992 में रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1999 में कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न हुआ।
2000 में लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
2004 में रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
2005 में महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
2006 में स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
2007 में विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोष्णा की।
2008 में न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
2011 में विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।
2012 में इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
2013 में मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
2017 में अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।

3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति (3 July Famous People Birthdays)

1616 में मुगल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र शाह शुजा (मुग़ल) का जन्म हुआ।
1883 में गणराज्य के लेखक कैफका का जन्म हुआ था।
1897 में भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म हुआ।
1941 में मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक अदूर गोपालकृष्णन का जन्म हुआ।
1962 में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ था।

3 जुलाई को हुए निधन (3 July Famous People Deaths)

1350 में मराठी निर्गुण संत कवि नामदेव का निधन हुआ।
1904 में अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ था।
1971 में अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन का निधन हुआ था।
1989 में सोवियत संघ के राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन हुआ।
1996 में हिन्दी फ़िल्म अभिनेता राज कुमार का निधन हुआ।
1999 में परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन हुआ।
2015 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का निधन हुआ।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

59 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago