Categories: भारत

Morning News – चुनावों से पहले आप पार्टी के साथ हुआ चमत्कार, केजरीवाल की खुशी का ठिकाना नहीं

अरविदं केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को चुनावों से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है। आम आदमी पार्टी को लोकसभा या विधानसभा चुनावों में 4 राज्यों में 6 प्रतिशत वोट मिले हैं। आप पार्टी को दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से अधिक और गुजरात में करीब 13% वोट शेयर मिले।

TOP TEN – 11 अप्रैल 2023 Morning News की ताज़ा खबरे

किसी भी राजनीतिक दल को नेशनल पार्टी का दर्जा देने के लिए तीना बातों पर खरा उतरना पड़ता है। 
पहला कम से कम 4 राज्यों में रीजनल पार्टी का दर्जा मिला हो।
दूसरा – तीन अलग-अलग राज्यों में लोकसभा की 11 सीटें जीत लें।
तीसरा – लोकसभा या विधानसभा चुनावों में 4 राज्यों में 6 प्रतिशत वोट हासिल कर लें।

आम आदमी पार्टी ने इन तीनों ही शर्तों को पूरा किया है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे पार्टी के लिए चमत्कार बताया है। उन्होनें कहा कि इतने कम समय में नेशनल पार्टी का दर्जा पाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। 

NCP,TMC और CPI को लगा झटका

एक तरफ आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से खुश है तो दूसरी तरफ NCP,TMC और CPI पार्टियों से यह दर्जा छीन लिया गया है। इससे पार्टी के नेता में उदासी छा गई है। इन तीनों ही पार्टियों से नेशनल पार्टी का दर्जा छिन जाने के पीछे का कारण वोट शेयर का गिरना है। 

बता दें कि देश में अब 6 पार्टी ही राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है। इनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आम आदमी पार्टी शामिल है। 
 

Morning News India

Recent Posts

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

15 घंटे ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

1 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

3 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

3 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

4 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

6 दिन ago