Categories: भारत

AAP नेताओं ने बताई बाढ़ की असली वजह, बीजेपी की नफरत से आई दिल्ली में बाढ़

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में बाढ़ की खबरें सुर्खियों में बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ के कारण पानी भरा हुआ है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मदद मांग कर स्थितियों को सुधार की कोशिश की है। यमुना के कहर से दिल्ली जैसे ठहर सी गई है। इसके पीछे आम आदमी पार्टी ने भाजपा की साजिश बताई है। आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिल्ली में बाढ़ को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया गया है। 

 

 

दिल्ली में बाढ़ भाजपा की साजिश

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश के 5 राज्य हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी पूरी तरीके से बाढ़ से प्रभावित है। लेकिन दिल्ली में पिछले 3 दिन से बारिश नहीं है तो बाढ़ की स्थितियां कैसे बनी। इसके पीछे का कारण है भाजपा और केंद्र सरकार की दिल्ली के प्रति दुर्भावना। उन्होनें आगे कहा कि इस बाढ़ की वजह है केंद्र सरकार की दिल्ली को बर्बाद करने की साजिश। पीएम मोदी के मन की नफरत कई बार ऐसी घटनाओं में निकलकर सामने आई है। 

 

संजय सिह ने कहा कि हथिनिकुंड बेराज से दिल्ली, यूपी और हरियाणा तीनों की तरफ पानी बराबर छोड़ा जाता है। जब ये तीनों सुरक्षित है तो दिल्ली में बाढ़ कैसे आ सकती है। सासंद संजय सिंह ने कहा शर्म आती है कि भाजपा नेता, सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ऐसी आपदा के समय भी दिल्ली का मजाक उड़ा रहे हैं। 

 

 

इस वीडियो में कहा जा रहा है कि हथिनीकुंड के पास में ही एक नहर है। यह नहर यूपी के सहारनपुर की तरफ जाती है, लेकिन वो नहर बिल्कुल सूखी है। वहीं दिल्ली पूरी तरह से जलमग्न है। इसका कारण यह है कि हरियाणा से सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा जा रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए आप ने लिखा है कि 'क्या दिल्ली वालों को डूबा कर मारने की साजिश कर रही है बीजेपी?'
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago