Categories: भारत

हरियाणा में प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच हुआ समझौता, रिहा होंगे 9 किसान नेता

सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मुल्य की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी किसानों और सरकार के बीच समझौता हो गया है। समझौते के बाद किसानों ने कुरुक्षेत्र में पिपली के पास नेशनल हाईवे 44 पर चक्का जाम हटाने का भी ऐलान कर दिया है। बता दें कि किसान सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कर रहे थे। किसानों ने सोमवार दोपहर से पिपली के पास नेशनल हाईवे (NH-44) को जाम कर दिया था। प्रदर्शनकारी किसानों ने एमएसपी के मुद्दे पर एक महापंचायत आयोजित करने के बाद हाइवे को जाम किया था। 

 

फडणवीस और शिंदे में तकरार, चुनाव हो तो किसकी बने सरकार

 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी पर MSP और किसानों की रिहाई की मांग को लेकर किसान सोमवार से प्रदर्शन कर रहे थे। आखिरकार हरियाणा सरकार ने जाम कर बैठे किसानों की दोनों मांगे मान ली है। सरकार ने कहा कि सूरजमुखी को 6400 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने की मांग को देखते हुए अब इसकी खरीद 5 हजार प्रति क्विंटल के हिसाब से की जाएगी। बाकी की राशि सरकार भावांतर योजना के तहत देगी। इस तरह सरकार बकाया 1400 रुपए प्रति क्विंटल देगी। 

 

TOP TEN – 14 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

वहीं किसानों की दूसरी मांग किसान नेता की रिहाई की थी। इसके बारे में सरकार ने कहा कि गुरनाम चढ़ूनी समेत 9 किसान नेताओं को कल रिहा कर दिया जाएगा। सरकार ने जैसे ही इन दोनों मांगो को पूरी करने की सहमति दी किसानों ने हाईवे से जाम खत्म कर दिया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-''हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया है और आज सबके सहयोग से हमारी मांगें सरकार ने मान ली हैं।
 

Morning News India

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

43 मिन ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

3 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

3 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

4 घंटे ago