गुजरात के अहमदाबाद में स्थित इस्कॉन ब्रिज पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बीती रात को इस ब्रिज एक थार गाड़ी और डंपर में टक्कर हो गई थी। इस सड़क हादसे को देखने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान तेज स्पीड से आई जगुआर कार लोगों के ऊपर से गुजर गई। देखते ही देखते इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 15-20 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
थार और डंपर की टक्कर से हुआ हादसा
बुधवार देर रात इस्कॉन ब्रिज पर थार कार और डंपर में टक्कर हो गई। डंपर कार से आगे चल रहा था। पीछे से आ रही थार कार डंपर में घुस गई। हादसे के बाद कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी पहुंचे थे। इसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा थी। इसी दौरान राजपथ क्लब की ओर से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ती हुई जगुआर आई और 25 लोगों को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि लोग 30 फीट दूरी पर जा गिरे। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में कार्रवाई के लिए आए पुलिसकर्मी और होमगार्ड भी शामिल है। वहीं 15-20 लोग घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जगुआर में बैठी लड़की फरार
खबरों के मुताबिक जगुआर कार में 2 लड़के और 1 लड़की बैठी हुई थी। घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने इनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार में सवार लड़की मौका मिलते ही घटनास्थल से गायब हो गई है। इन तीनों के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया गया।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…