Categories: भारत

AI Technology से लैस हुई भारतीय सेना, यह विध्वंसक सिस्टम हुआ एक्टिवेट

 

AI Equipped Smart Mines System: भारतीय सेना को एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाली ह्यूमन इन लूप लैंड माइन सिस्टम (Human in Loop Land Mine System) मिली है। इसे भारतीय सेना के अधिकारियों ने ही तैयार किया है। इस माइन सिस्टम को सिर्फ आर्मी के जवान ही एक्टिवेट कर सकेंगे। इस तकनीक का लाभ सेना को युद्ध क्षेत्र में मिलेगा। युद्ध क्षेत्र में अपनी ही बिछायी लैंड माइंस से नुकसान नहीं होगा लेकिन दुश्मन तबाह हो जाएगा। 

 

दुनिया में भारत से पहले कई ऐसे देश है, जो इसका इस्तेमाल कर रहे है। बीते दो साल से जारी यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में भी इस तरह की तकनीक इस्तेमाल की जा रही है। नए माइन सिस्टम से एक स्क्रीन जुड़ी होगी, जिस पर Land Mine Area में किसी के भी आने पर तुरंत सिग्नल प्राप्त हो जाएंगे। 

 

यह भी पढ़े: Indian Army Day : भारत के सामने कहीं नहीं टिकता पाकिस्तान, देखें आर्मी की ताकत

 

क्या है स्मार्ट माइंस की खासियत? 

 

ह्यूमन इन लूप लैंड माइन सिस्टम (Human in loop land Mine System) AI तकनीक से लैस है। इसे नेवीगेशन तथा स्मार्ट स्क्रीन की मदद से ऑपरेट किया जाता है। यह सिस्टम कई एकड़ के एरिया को कवर करने में सक्षम है। इससे युद्ध में होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। एक बार इस्तेमाल न होने पर इसे दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। यह AI System कमांड देकर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़े: जानिए कितनी मजबूत हैं चीनी सेना, किन खतरनाक हथियारों पर इतरा रहा ड्रैगन

 

सेना खुद कर सकेगी एक्टिवेट 

 

इससे पहले जो सिस्टम भारतीय सेना इस्तेमाल कर रही थी, उसे एक इस्तेमाल के बाद दूसरे बार काम नहीं लिया जा सकता था। लेकिन अब सेना आधुनिक तकनीक से लैस हो चुकी है। नई तकनीक गाड़ी या इंसान के लैंड माइंस के दायरे में आने पर उसकी जानकारी सटीक रूप से देगी। लैंड माइंस को कंट्रोल  करने वाल व्यक्ति इसे एक्टिवटे कर सकेगा। एक बार इसके इस्तेमाल न होने पर इसे जमीन से निकालकर दूसरे ऑपरेशन में काम में लिया जा सकेगा। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

8 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago