Categories: भारत

अचानक हवा में झूलने लगा एयर इंडिया का विमान, 7 यात्री घायल

दिल्ली से सिडनी जा रहा एयर इंडिया का विमान अचानक हवा में झूलने लगा तो फ्लाइट में बैठे यात्री घबरा गए और चिल्लाने लगे। फ्लाइट के हवा में झटके खाने से कई लोग घायल हो गए है। यह घटना मंगलवार को हुई जब एयर इंडिया की फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भरी और सिडनी के लिए रवाना हुआ। सिडनी पहुंचने में कुछ ही समय बाकी था तब अचानक विमान हवा में लड़खड़ाने लगा। इस घटना में 7 यात्री घायल हुए। 

 

बागेश्वर धाम के मिलने की इच्छा को ठुकरा कर तेजस्वी यादव ने की गलती, अब पछताने से क्या होगा

 

खराब मौसम के कारण हुआ हादसा

खबरों के मुताबिक फ्लाइट सिडनी नहीं पहुंची उससे पहले यह हादसा हुआ। सिडनी के करीब पहुंचने के दौरान मौसम अचानक खराब होने लगा। बिगड़ते हवा के रुख से विमान हवा में झटके खाने लगा। इस हादसे लोग घबरा गए। फ्लाइट में झटके लगने से लोगों को चोटें आई। विमान में मौजूद डॉक्टर्स ने भी घायलों की मदद की। इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। सिडनी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद 7 यात्रियों का उपचार किया गया। लेकिन किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत नहीं पड़ी। 

 

भारत की सबसे बड़ी सफलता, विदेशों से नहीं खरीदा कच्चा तेल, दो बड़े कुएं मिले

 

नागर विमानन महानिदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया B787-800 विमान  VT-ANY ऑपरेटिंग फ्लाइट AL-302 को गंभीर अशांति का सामना करना पड़ा। केबिन क्रू ने घटना में घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया। उसके बाद घायल यात्रियों को सिडनी एयरपोर्ट पर चिकिस्ता सहायता उपलब्ध कराई गई। इस फ्लाइट में 224 पैसेंजर बैठे हुए थे। विमान को सिडनी में सुरक्षित उतारा गया। 
 

Morning News India

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago