दूरदर्शन के खोपड़ी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। हम बात कर रहे हैं, बीते जमाने में दूरदर्शन के पाॅपुलर टीवी सीरियल नुक्कड़ के समीर खाखर की। 71 साल के समीर ने अपने जीवन में कई सारे छोटे-छोटे किरदार निभाए थे। जिसके बाद सिनेमा जगत को अलविदा कहकर वे अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। उनके निधन की खबर से इन्डस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अपने नुक्कड़ में निभाए गए किरदार से वे आज भी लोगों के दिलों में जिन्दा हैंसमीर की मौत का कारण उनकी तबीयत को बताया जा रहा है।
वे कई स्वास्थ्य सम्बन्धी बीमारियों से जूझ रहे थे। जिसमें सांस लेने की तकलीफ के चलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। खाखर को मंगलवार की सुबह सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उन्हें बोरीवली के एम एम अस्पताल ले जाया गया था। उनकी परिजनों के अनुसार वे सांस नहीं ले पा रहे थे। जिसके बाद वे बेहोश हो गए थे। वहां इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।
फिर की वापसी
अमेरिका से आने के बाद समीर ने फिल्मों में फिर वापसी की थी। वे टीवी शोज के साथ ही वेब सिरीज में भी नजर आए थे। फिल्मों के अलावा वे टीवी शो संजीवनी और अदालत में भी नजर आए थे। उनकी वेब सीरीज सनफ्लावर और फिल्म सीरियस मैन से भी उन्होंने वाहवाही लूटी थी। उनकी खासियत थी कि वे अपनी हंसी और अंदाज से किरदार में जान डाल देते थे।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…