Categories: भारत

मोदी-शाह की रणनीति एक, लक्ष्य अनेक, अब ललन गढ़ निशाने पर

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरु हो चुकी है। करीब 3 महीने बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर से बिहार जा रहे हैं। शाह लखीसराय के गांधी मैदान में बीजेपी के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे साथ ही मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह जिस मुंगेर से विपक्षियों पर हमला करने जा रहे हैं वो जनता दल यूनाईटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र है। यहां से अमित शाह विपक्षी गालों पर करारा प्रहार भी करेंगे। इस दौरान अमित शाह पटना में विपक्षी दलों की एकता बैठक में केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए गए आरोपों का महागठबंधन के नेताओं को जवाब भी देंगे। 

 

एक नहीं कई सारे है लक्ष्य

खबरों के मुताबिक अमित शाह का बिहार में आना केवल एक ही मकसद नहीं है। उनके कई कार्यक्रमों को देखते हुए माना जा रहा है कि वह कई लक्ष्य लेकर वहां जा रहे हैं। मुंगेर में जदयू अध्यक्ष का गढ़ निशाने पर है। वह तीर वाले नेता के किले में चुनौती देंगे, हेलिकॉप्टर वाले नेता की जमीन देखेंगे और कमल के फायर ब्रांड नेता की ताकत भी आंकेंगे।

 

इस बार टोबैको फ्री होगी अमरनाथ यात्रा, रिस्क जोन में हेलमेट अनिवार्य

 

लखीसराय विधानसभा सीट भाजपा के पास है और लोकसभा के नजरिए से मुंगेर के मुकाबले लखीसराय में ही भाजपा को ज्यादा परेशानी है। भाजपा यहां भूमिहार चेहरा विजय सिन्हा पर दांव लगा सकती है। भले ही यहां विजय कुमार सिन्हा जीते हों, लेकिन ललन मजबूत माने जाते हैं। इसलिए उनकी ही लोकसभा सीट के सबसे मजबूत इलाके में घेरने के लिए भाजपा ने यहां अमित शाह का कार्यक्रम बनाया।  

 

बेगूसराय सीट भाजपा के पास है और भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यहां के सांसद हैं। बेगूसराय जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने बताया कि “500 गाड़ियां लखीसराय के लिए कूच कर चुकी हैं। सांसद गिरिराज सिंह ने लखीसराय में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से कई दौर की बातचीत भी की थी।"

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

20 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

7 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago