Categories: भारत

एपल सीईओ टिम कुक आ रहे हैं भारत, मोदी से भी होगी मुलाकात

दुनियाभर के उद्योगपतियों में नामी टिम कुक बहुत जल्द भारत आ सकते हैं। जी हां दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल एपल के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, सीईओ टिम कुक इस महीने भारत आने का प्लान बना रहे हैं। यह प्लान बनाने का कारण है भारत के मुंबई में ऐपल कंपनी अपना पहला एक्सपीरियंस स्टोर खोलने जा रही है।

फिलहाल उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि इस यात्रा के दौरान टिम कंपनी के खोले जा रहे नए स्टोर के उद्घाटन का हिस्सा भी बनेंगे। इसी के साथ वे इस समय कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े कई बड़े निर्णय भी ले सकते हैं। जिनके लिए वे संबधित मंत्रालयों से भी चर्चा कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एपल टेक कंपनी की ओनरशिप वाला यह पहला स्टोर होगा। जिसकी ओपनिंग में वे शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी इस स्टोर की ओपनिंग की डेट अभी सामने नहीं आई है। 

एपल बीकेसी स्टोर की डिजाइन है खास 

मुंबई में खोले जा रहे इस स्टोर का नाम एपल बी के सी रखा गया है। जिसका डिजाइन भी बहुत खास बताया जा रहा है। यह स्टोर बनकर तैयार हो चुका है और इसके डिजाइन को मुंबई से जोड़ने के लिए यहां की टैक्सियों से जोड़ा गया है। जिनका रंग काला और पीला होता है। यह भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर इसका एक आधिकारिक स्टोर भी देखा जा सकता है। इस स्टोर में यूजर्स को ढेरों प्राॅडक्ट्स मिलेंगे। इसके बाद जल्द ही दिल्ली में भी कंपनी का नया स्टोर खोलने के भी संकेत मिल रहे हैं। 

मोदी से भी हो सकती है मुलाकात 

एपल सीईओ टिम कुक के भारत आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकत कर सकते हैं। जहां उनके भारत के साथ मिलकर व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर बात हो सकती है। कोविड से प्रभावित होने के बाद कैलिफोर्निया की कंपनी भारत में अपना अगला मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की ओर अग्रसर है। कंपनी पहले से ही आईफोन माॅडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भारत में कर रही है। 2022 में कंपनी मेक इन इंडिया अभियान से जुड़ी थी। जिससे कंपनी का शिपमेंट 65 प्रतिशत तक बढ़ा था। हाल ही में एपल ने भारत में एपल एयर पाॅड्स की मैन्युफैक्चरिंग का काॅन्ट्रैक्ट भी साइन किया है। 
 

Ambika Sharma

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago