Categories: भारत

सेना, सुरक्षा और रक्षा, दुनियाभर के देशों में रक्षा खर्च पहुंचा रिकार्ड स्तर पर

दुनियाभर में जहां एक दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में कई देशों में घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। रूस और यूक्रेन का युद्ध इसमें पहले नंबर पर है। वहीं सूड़ान में शुरू हुआ गृह युद्ध भी हर दिन बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर भारत और चीन में या भारत और पाकिस्तान में भी हर थोड़े दिनों में किसी न किसी घटना की खबर आती रहती है। जिनके कारण दुनियाभर में सेना और रक्षा को लेकर खर्च हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। इसी खर्च को लेकर एसआईपीआरआई की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल में रक्षा 3.7 फीसदी रक्षा खर्च बढ़ गया है। 

रूस यूक्रेन का युद्ध है कारण

दुनिया के कई देशों में तो 2022 में देश की सेनाओं पर 2240 अरब डॉलर का खर्च किया गया था। सैन्य खर्च में होने वाला यह अब तक का उच्च खर्च कहा जा सकता है।  स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की ओर से दी गई रिपोर्ट की मानें तो इस साल की वैश्विक जीडीपी के मुकाबले रक्षा खर्च में करीब 4 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। सिर्फ यूरोप में रक्षा खर्च में 13 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। यह पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा है। बढ़े हुए सैन्य खर्च के पीछे रूस-यूक्रेन युद्ध को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। युद्ध में यूक्रेन का सैन्य खर्च छह गुना बढ़कर 44 अरब डॉलर पहुंच गया है। यह जीडीपी का 34 फीसदी के बराबर है। अमेरिका ने 2022 में 877 अरब डॉलर खर्च किए थे। 

ये देश है टाॅप पर 

दुनिया में धाक उसी की कायम रहती है जिसकी सेना सबसे ताकतवर होती है। इस लिए अपनी सेना को मजबूत रखने के लिए कुछ देश करोड़ नहीं लाख करोड़ में हर साल खर्च कर रहे हैं। इनमें पहले नंबर पर है अमेरिका जो 71 लाख करोड़ रुपये रक्षा पर खर्च कर रहा है। यह भारत से दस गुना से भी ज्यादा खर्च रक्षा पर कर रहा है। इसके बाद है चीन जो 23 लाख करोड़ खर्च कर रहा है। तीसरे नंबर पर है रूस 7 लाख करोड़ खर्च कर रहा है। इसके बाद आता है हमारा भारत जो रक्षा के लिए 6 लाख करोड़ रुपये हर साल खर्च कर रहा है। पांचवे नंबर पर सउदी अरब 5.8 लाख करोड़ खर्च कर रहा है। वही एक ऐसा देश है जिसने रक्षा खर्च पर 16 प्रतिशत का इजाफा किया है। 

जाने सुरक्षा खर्च में भारत का नंबर 

भारत रक्षा के लिए हर दिन कई नए कदम उठा रहा है। इसके लिए देश कई रक्षा उपकरण खरीद कर और रक्षा सौदे कर देश की रक्षा को मजबूत बना रहा है।भारत की ओर से रक्षा के लिए 6 लाख करोड़ रुपये का खर्च किया गया है। जो एक वर्ष में ही 6 प्रतिशत बढ़ा है। 

Ambika Sharma

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

2 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 दिन ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 दिन ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

5 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

6 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago