भारत

बीजेपी को बड़ा झटका! Arvind Kejriwal का दावा- वसुंधरा और शिवराज बना रहे नई पार्टी!

Arvind Kejriwal on Vasundhara Raje: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को लपेटे में लिया हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जल्द ही एक नई राजनीतिक पार्टी का एलान कर सकते हैं। केजरीवाल ने यह बात राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी के घर पर लंच के दौरान कही हैं।

अरविंद केजरीवाल के साथ इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) भी मौजूद थे। साथ ही दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी (Education Minister Atishi) भी मौजूद थी। इस लंच के दौरान सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर तंज कसे। साथ ही अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने ईडी पर भी बड़े आरोप लगाए। केजरीवाल ने यहां तक भी दावा कर दिया कि, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान भी जल्द अपनी नई पार्टी बना लेंगे।

यह भी पढ़े: केजरीवाल की गिरफ्तारी का काउंटडाउन शुरू, पार्टी का भविष्य भी लगा दाव पर!

केजरीवाल ने क्यों कहा ऐसा?

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा, बीजेपी के जो आज नेता हैं.. शाम तक शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे अपनी पार्टी बना लेंगे। अगर आज पीएमएलए का सेक्शन 45 आप उड़ा दें।’

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश (Shivraj Singh Chauhan, Madhya Pradesh) और वसुंधरा राजे राजस्थान (Vasundhara Raje Rajasthan) की सीएम रही हैं, लेकिन साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी ने इन दोनों को ही दरकिनार कर दिया।

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago