Categories: भारत

आर्यन के साथ मुनमुन धमीचा भी शामिल थी ड्रग्स केस में, सीबीआई को शक यहां भी तो नहीं हुआ सेटलमेंट

आर्यन खान के केस से जुड़े समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच में एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में फैशन मॉडल मुनमुन धमीचा को पूछताछ के लिए समन भेजा गया है। मुनमुन धमीचा की गिरफ्तारी भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ क्रूजशिप मामले में हुई थी। वहीं मुनमुन का कहना है कि उनके साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है। 

यह मामला 2021 में शुरू हुआ था जब पूर्व जोनल अधिकारी रह चुके समीर वानखेड़े ने ड्रग्स लेने के मामले में एक क्रूजशिप से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को गिरफ्तार किया था। 

इस मामले में बाद में आर्यन खान को छोड़ने का आरोप वानखेड़े पर लगा था। उनपर यह आरोप भी लगा था कि आर्यन को छोड़ने के लिए उन्होंने पैसे लिए हैं। यही नहीं इस केस की जांच भी वे अपने सीनियर अधिकारियों को बिना संज्ञान में लिए कर रहे थे। जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया था। 

मुनमुन का छोड़े जाने पर भी उठे थे सवाल 
आर्यन खान के साथ इस क्रूज पर मौजूद मुनमुन धमीचा के पास बैग में ड्रग्स मिली थी। उनके साथ उनकी दोस्त रूम मेट सौम्या सिंह भी पकड़ में आई थी। जिन्हें बाद में एनसीबी ने छोड़ भी दिया था। इस मामले में भी सीबीआई को शक था कि मुनमुन को छोड़े जाने के लिए भी कोई डील तो नहीं हुई थी। इन सब सवालों को लेकर जवाब मांगने के लिए मुनमुन को मामले में समन भी भेजा गया है। जिसमें मुनमुन के स्टेटमेंट गुरुवार रिकॉर्ड होने थे। 

स्पेशल कोर्ट में मुनमुन ने की थी अपील 
ड्रग्स मामले में मुनमुन धमीचा ने दो माह पहले ही स्पेशल कोर्ट में अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जब आर्यन को मामले में क्लीन चिट दी गई है तो उन्हें क्यों नहीं। उन्हें इस मामले से डिस्चार्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें बिना कोई मामला हुए ही इस केस में आरोपी बनाया गया है। 

प्री प्लान्ड था मामला 
एक न्यूज रिपोर्ट की मानें तो आर्यन की गिरफ्तारी का मामला पहले से ही प्लान किया हुआ था। इंटेलिजेंस ऑफिसर आशीष रंजन प्रसाद के अनुसार ने आर्यन खान के साथ हुआ मामला पहले से ही सेट किया गया था। इससे जुड़े समीर वानखेड़े ने पहले से ही गवाहों को क्रूजशिप पर भेज रखा था।

Ambika Sharma

Share
Published by
Ambika Sharma

Recent Posts

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

22 घंटे ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

4 दिन ago

गुलाबी नगरी में राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन, भारत माता के जयकारों से पथ संचलन का स्वागत

जयपुर। राष्ट्र सेविका समिति जयपुर विभाग का शुक्रवार को झोटवाड़ा में पथ संचलन निकाला। घोष…

4 दिन ago

कौन कहता है राणा सांगा हारे थे! टोंक का ये शिलालेख बताता है खानवा के युद्ध में जीते थे

— डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका इतिहासविज्ञ Rana Sanga News : जयपुर। टोंक के डिग्गी में…

6 दिन ago

राजस्थान जैन सभा के युवाओं को धर्म से जोडने की अनूठी पहल

Rajasthan News :  जयपुर। राजस्थान जैन सभा, जयपुर द्वारा 12 से 25 वर्ष के युवाओं…

7 दिन ago

डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने होली पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

जयपुर। राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने रंगों के पर्व होली और…

3 सप्ताह ago