Athlete & Gangster Sampat Nehra: 'संपत नेहरा' अपराध की दुनिया का एक खूंखार नाम है। एक समय था जब वह भारत का राष्ट्रीय स्तर का एथलीट हुआ करता था। उसने तिरंगे के लिए कई बार 'डिकैथलॉन' में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय स्तर के डिकैथलॉन एथलीट रहे संपत नेहरा (Sampat Nehra Decathlon Athlete) कब और क्यों अपराध की दुनिया में चला गया, यह कोई नहीं जानता। लेकिन उसके बारे में जो मौजूद है, वो बता रहे है।
कहते है अपने कॉलेज के दिनों में 'संपत नेहरा' की मुलाकात 'लॉरेंस बिश्नोई' से हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई खुद एक खूंखार गैंगस्टर है और कई हत्याएं करवा चुका है। हाल ही में उसी के निर्देश पर राजस्थान के जयपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष 'सुखदेव सिंह गोगामेड़ी' को उसके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया था। 'संपत नेहरा' की पंजाब विश्वविद्यालय में लॉरेंस से मुलाकात हुई थी। वह 'लॉरेंस बिश्नोई' का जूनियर था। वहीं से नेहरा अपराध की दुनिया में गया।
चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से पंजाब विश्वविद्यालय में जाने के बाद 'संपत नेहरा' छात्र राजनीति कूद गया। यहां उसने 'लॉरेंस बिश्नोई' के साथ मिलकर कई गैंगवारों, हथियारों की आपूर्ति और हवाला लेनदेन को अंजाम दिया। संपत फिलहाल 'तिहाड़ जेल' में बंद है, उस पर बॉलीवुड अभिनेता 'सलमान खान' की हत्या करने की साजिश रचने का आरोप है। साल 2016 में संपत नेहरा को सबसे पहले कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़े: आखिर हैं कौन 'रोहित गोदारा'? जिसने करवाई 'सुखदेव सिंह गोगामेड़ी' की हत्या
2017 में पुलिसवालों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान में वारदात को अंजाम देकर वह साउथ के राज्यों में फरार हो जाता था। पुलिस को चकमा देने के लिए यहां वह फर्जी पहचान के साथ रहता था। पहचान छुपाने में भी संपत को महारत हासिल है। 'संपत नेहरा' मूल रूप से राजस्थान के रायगढ़ का रहने वाला है। उसके पिता रामंचदर चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई हुआ करते थे।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…