Categories: भारत

अतीक अशरफ के संबंध आतंकवादियों से, क्या कहा नेताओं ने?

प्रयागराज में नेट बंद।

अतीक -अशरफ की हत्या वह भी मीडिया और पुलिस के सामने चारों तरफ कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रही है।हत्या के बाद पकड़े गए आरोपी लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य तीनों की केस स्टडी की जा रही है।आपको बता दें, अतीक- अशरफ को पुलिस के सामने शनिवार रात गोली मार दी गई। हमलावरों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया। जब दोनों को कॉलविन अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। मीडिया कर्मियो, टीवी चैनल के लाइव कवरेज के सामने मीडिया कर्मी बनकर हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हमलावरों को पुलिस ने हाथों-हाथ दबोच लिया।

नेताओं के बयान

अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया यूपी में डर का माहौल है। अपराध अपनी सीमाएं पार कर रहा है।
अशोक गहलोत ने बयान जारी करते हुए कहा यूपी में जो कुछ हो रहा है। देश देख रहा है। वही कपिल सिब्बल ने कहा यूपी में अपराध की हद हो गई।
इन सभी के बीच ओवैसी पीछे रहने वाले कहां थे ?उन्होंने भी बयान जारी करते हुए कहा यूपी में कानून की धज्जियां उड़ी हुई है। प्रियंका वाड्रा ने बयान देते हुए कहा कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए, जो दोषी है। वहीं ऐसा ही बयान मायावती ने दिया।
 पुलिस ने कहा जांच के बाद हत्या का पता चलेगा। जांच अभी जारी है। हत्यारे लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य से पूछताछ जारी है। इनके कई गैंग से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। हत्यारों के घरवालों और आस-पड़ोस से सुराग जुटाए जा रहे हैं।पुलिस का मानना है कि अतीक अशरफ जिस पर अनेक केस दर्ज है। वह आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल था। उसके आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा से भी संबंध बताए जा रहे हैं। हत्या में जिगाना मेड पिस्टल का प्रयोग किया गया है।

इंटरनेट सेवाएं बंद

इलाहाबाद, प्रयाग में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पूरा प्रयाग छावनी में बदल गया है। कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसकी योगी सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

5 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

8 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago