दिल्ली में पिछले दिनों बाढ़ की स्थितियां बनी। इस पर जमकर सियासत भी हुई। दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने बाढ़ को लेकर मचे हाहाकार के बीच भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला था। आप ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया कि भाजपा हरियाणा में अपनी सरकार के जरिए बाढ़ प्रभावित दिल्ली को डुबाने के लिए हथिनीकुंड बैराज का इस्तेमाल कर रही है। 'आप' पार्टी के इस आरोप पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पलटवार किया है। सीएम खट्टर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह तक नहीं पता कि बैराज क्या होता है। उन्हें अज्ञानता का पुरस्कार देना चाहिए।
जवाब देना जरूरी
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि ऐसी स्थितियों पर मैं राजीतिक भाषा का इस्तेमाल नहीं करता लेकिन सामने वाले को जवाब देना जरूरी है। उन्होनें कहा कि मैं इस ढंग से जवाब दूंगा कि अगर अज्ञानता का पुरस्कार किसी को देना हो तो दिल्ली की आम आदमी पार्टी के लोगों को देना चाहिए।
समझाया बैराज का मतलब
इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल खट्टर ने 'आप' पार्टी को बैराज का मतलब भी समझाया। खट्टर ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज क्या होता है, इनको नहीं पता। बैराज में एक नदी होती है जिससे निकाली गई नहरों में पानी जाता है। नदी पानी के बहने का प्राकृतिक स्त्रोत है और नहरें सिंचाई विभाग की आवश्यकता के हिसाब से चलती है।
'आप' पार्टी के हरियाणा सरकार पर आरोप लगाने के बाद यह विवाद बढ़ गया। आम आदमी पार्टी ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज का सारा पानी दिल्ली छोड़ दिया गया। यहां से 2 नहरें यूपी की तरफ जाती है जो सूखी हुई है। इसे आप पार्टी ने साजिश बताया था।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…