Categories: भारत

अयोध्या में मुंबई-दिल्ली से भी महंगे हुए होटल, जानिए 1 दिन का किराया

जयपुर। अयोध्या में होटल मुंबई-दिल्ली से भी महंगे हैं। अयोध्या में होटलों का किराया (Ayodhya Hotels Rent) जानकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। गौरतलब है कि अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर (Ram Mandir) में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए देशभर में जबरदस्त उत्साह है। इसी वजह से अयोध्या में होटलों का किराया (Ayodhya Hotels Fair) में 22-23 जनवरी के लिए 1 दिन और रात के लिए 70000 रुपये से ज्यादा हो चुका है।

 

अयोध्या पहुंचेंगे 3 से 5 लाख श्रद्धालु

माना जा रहा है कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन पूरे भारतवर्ष से लगभग 3 से 5 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे। हालांकि, यह संख्या और बढ़ सकती है। इस कार्यक्रम को लेकर अयोध्या स्थित अधिकतर होटल फुल हो चुके हैं। इनके अलावा जिन होटलों में कमरे उपलब्ध हैं उनके लिए भी किराया आसमान पर पहुंच चुका है। आने वाले समय में अयोध्या में होटल बिजनेस में बड़ा बूम आएगा। इसी को देखते हुए रेडिसन ब्लू और ताज होटल्स चैन फर्म्स वहां अपने होटलों का निर्माण करने का प्लान बना रही हैं।

 

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार लेकर आई ये 3 नए कानून, 3 दिन में FIR और फिर फांसी की सजा

 

अयोध्या होटलों में एक दिन का किराया

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन के लिए होटल की बुकिंग कराने के लिए श्रद्धालु लाइन में लगे हुए हैं कई वेबसाइट्स पर लॉगइन कर रहे हैं। अयोध्या के पास में ही स्थित फैजाबाद के सिग्नेट कलेक्शन होटल (Cygnett Collection Hotel) में 22 जनवरी को एक रूम का किराया 70,240 रुपये तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं बल्कि दूसरे होटल रामायण होटल (the Ramayana Hotel) में एक कमरा लगभग 40,000 रुपये प्रति दिन के किराए पर मिल रहा है। 

 

इन होटलों में किराया बढ़ा

आपको बता दें कि नमस्ते अयोध्या (Namastay Ayodhya) होटल में एक दिन के लिए रूम बुक करने के लिए अभी किराया 33,920 रुपये देने होंगे। वहीं लग्जरी होटल्स की बात करें तो अयोध्या रेजिडेंसी (Ayodhya Residency) में किराया 12 से 20 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। साथ ही कई छोटे-बड़े होटलों में रूकने के लिए आमतौर पर लगने वाला किराया कई गुना तक बढ़ चुका है।

 

यह भी पढ़ें : स्वर्वेद महामंदिर का PM Modi ने किया उद्धाटन, वाराणसी में उमड़ा जनसैलाब

 

अयोध्या के लिए उड़ाने भी शुरू

राम मंदिर की ओपनिंग के साथ ही अब एविएशन सेक्टर की भी अयोध्या पर नजरें टिकी हुई हैं। विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) दिल्ली और अहमदाबाद से अयोध्या के लिए उड़ानें शुरू कर रही है। इंडिगो 30 दिसंबर को उद्घाटन उड़ान के बाद 6 जनवरी 2024 से अयोध्या के लिए सीधी उड़ानों का परिचालन शुरू कर देगी। एयर इंडिया (Air India) भी अब दिल्‍ली से अयोध्‍या के लिए उड़ानें शुरू कर रही है। इस कंपनी की 30 दिसंबर से पहली फ्लाइट होगी और 16 जनवरी से इस रूट पर रेगुलर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

23 मिन ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

1 घंटा ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

2 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

2 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

3 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

17 घंटे ago