Categories: भारत

Ayodhya Ram Mandir Donation देकर ऐसे बचाएं Income Tax

 

Ayodhya Ram Mandir Donation: भारत सरकार ने अयोध्या के राम मंदिर की देखरेख के लिए 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' बना रखा है। कोई भी राम मंदिर में दान देने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ पर जा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति वेबसाइट पर जाकर विभिन्न तरीकों पेमेंट गेटवे, यूपीआई/क्यूआर कोड/एनईएफटी/आईएमपीएस/डिमांड ड्राफ्ट/चेक आदि माध्यम से मंदिर के लिए अपना दान दे सकता हैं। 

 

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को धन दान करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई चार्ज या फीस नहीं लिया जाता। पेमेंट गेटवे से दान देने पर रसीद तुरंत जारी होती है। वहीं, यूपीआई/क्यूआर कोड/एनईएफटी/आईएमपीएस/डिमांड ड्राफ्ट/चेक से दान देने पर रसीद ट्रस्ट द्वारा डिटेल वेरिफिकेशन के बाद दी जायेगी। 

 

इनकम टैक्स में मिलेगा फायदा

 

केंद्र सरकार ने वर्ष वित्तीय वर्ष 2020-2021 से “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र” (पैन: AAZTS6197B) पर आने वाले दान को टैक्स फ्री किया है। मंदिर के पुन:निर्माण/मरम्मत के दिए जाने वाले दान का 50 फीसदी धारा 80 जी (2) (बी) के तहत डिडक्शन के लिए पात्र होगा, जो धारा 80 जी के आयकर अधिनियम, 1961 के तहत आने वाली शर्तों के अधीन होगा। 2000 रुपए से अधिक के कैश डोनेशन पर Tax Deduction की अनुमति नहीं है। 

 

यह भी पढ़े: Cinema Hall में हुई राम लला की एंट्री, ₹100 देकर देखें आकर्षक नजारा

 

पेमेंट गेटवे से दान करने का तरीका –

 

https://online.srjbtkshetra.org/#/login पर जाएं। 

‘डोनेशन’ टैब में जाकर ‘डोनेट’ पर क्लिक करें। 

मोबाइल नंबर का यूज कर लॉगिन करें। 

प्राप्त ओटीपी दर्ज करके इसे ऑथेंटिकेट करें। 

मांगी गई डिटेल्स भरें और डोनेट पर क्लिक करें। 

अब पेमेंट गेटवे खुलेगा जहां से दान करें। 

दान रसीद तुरंत जारी कर दी जाएगी। 

 

यह भी पढ़े: Rajasthan To Ayodhya जाना हुआ आसान, रुट-समय और किराये की पूरी जानकारी

 

अन्य माध्यम से दान करने का तरीका –

 

https://srjbtkshetra.org/donation-options/ पर जाएं। 

मंदिर ट्रस्ट के कुल 3 बैंक अकाउंट हैं- 

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी).

दान करने के लिए उनमें से किसी एक का इस्तेमाल करें। 

पेमेंट करते समय कोई मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन दर्ज नहीं करना हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें दान की रसीद –

 

https://online.srjbtkshetra.org/donation-receipt/ पर जाकर रसीद डाउनलोड करें। 
 

Aakash Agarawal

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

9 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

12 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

12 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago