याद सता रही है ..! अयोध्या में याद आ रहे रामायण के हनुमान, देखें यह Video

 

Ayodhya Ram Mandir News: करीब 500 वर्ष का वनवास खत्म कर प्रभु श्री राम अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजित हो चुके है। इस मौके पर सिंगर सोनू निगम द्वारा रचित गीत रिलीज़ किया गया है। इस गीत के बोल है 'हमारे राम आए हैं।' यह गीत रिलीज होते ही लोगों के दिलों में जगह बना चुका हैं। इस गीत को आज सोमवार 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर लाया गया है। गीत के सभी दृश्य नवनिर्मित अयोध्या में शूट किये गए है। 

 

श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का गीत 

 

गीत 8 मिनट 15 सेकंड का हैं। इसमें रामानंद सागर की रामायण में श्री राम बने अभिनेता अरुण गोविल, लक्ष्मण बने सुनील लहरी और माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया मुख्य भूमिका में हैं। गीत के ऑडियो और वीडियो दोनों ही आपके दिल की गहराइयों को छू लेंगे। गीत के वीडियो को देखकर आपको 'रामायण' की याद आ जायेगी। आप उसी दौर में वापस लौट जाएंगे, जब रामानंद सागर की रामायण पहली बार TV पर आई थी। 

 

यह भी पढ़े: Humare Ram Aye Hai Song Release हुआ, श्रीराम, सीता और लक्ष्मण का देखें Video

 

गीत में अयोध्या लौटने का जश्न

 

'हमारे राम आए है' बोल वाले इस गीत में 'रामायण' धारावाहिक के फोटोज भी इस्तेमाल किये गए है। गीत 'हमारे राम आए हैं' में प्रभु श्रीराम को वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने का जश्न दिखाया गया है। यह गाना आपको भाव-विभोर कर देगा। यह गाना 'रामायण' की यादें ताजा कर देगा।

 

यह भी पढ़े: Ramlala Pooja Vidhi: इस तरह घर में करें रामलला की पूजा, जानें सरल विधि, मंत्र और आरती

 

याद आ रहे रील लाइफ हनुमान 

 

'रामायण' के बाद एक बार फिर तीनों सितारों को एक फ्रेम में देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं। गीत के अंदर जिस चेहरे को लोग याद कर रहे हैं वो हैं रील लाइफ हनुमान को यानी कि अभिनेता और पहलवान रहे दारा सिंह को। गीत के अंदर रामायण धारावाहिक की कुछ तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें दारा सिंह नजर आते हैं। आज वह अभिनेता हमारे बीच इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उन्होंने हनुमान जी के किरदार को जिस तरह टीवी पर निभाया, वह अमर रहेगा। 

 

Aakash Agarawal

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

12 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

13 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

14 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

15 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

17 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago