Categories: भारत

अयोध्या बनेगी उत्तर प्रदेश की राजधानी? योगी सरकार कर सकती है ये ऐलान!

जयपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर (Ram Mandir) बनकर तैयार हो चुका है, इसी के साथ ही यह नगरी भव्य और दिव्य हो चुकी है। राम मंदिर अयोध्या ही अब देश विदेश से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए घूमने हेतु पहला शहर बन चुका है। इतना ही नही, बल्कि अयोध्या ही उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध शहर भी बन चुका है। इसी के चलते अब उत्तर प्रदेश की राजधानी अयोध्या (Ayodhya UP Ki Rajdhani) बन सकती है, ऐसा लोग सोच रहे हैं। कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी की राजधानी अयोध्या (UP Capital Ayodhya) को ही घोषित कर सकती है। हालांकि, फिलहाल यूपी की राजधानी लखनउ है जिसको बदलकर अयोध्या को राजधानी घोषित किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन कारणों के बारें जिनके चलते अयोध्या उत्तर प्रदेश की राजधानी (Uttra Pradesh ki Rajdhani Ayodhya) बन सकती है।

 

यह भी पढ़ें: फ्री में Ram Mandir Ringtone Download यहां से करें, मजा आ जाएगा

 

अयोध्या ही आस्था का सबसे बड़ा केंद्र 

जैसा कि अब राम मंदिर की वजह से अयोध्या भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुकी है। प्रभू श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए करोड़ों की संख्या लोग आ रहे है जिनमें सामान्य से लेकर VVIP तक शामिल हैं। ऐसे में अयोध्या लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर कई धार्मिक केंद्र भी खुल रहे हैं जिनमें शिक्षा लेने के लिए देश विदेश से छात्र आ रहे हैं। यहां पर सनातन धर्म के शिक्षा केंद्रों से लेकर कई विधाओं को सिखाने वाले केंद्र भी स्थापित हो रहे हैं। इसी वजह से अयोध्या एक धार्मिक शिक्षा नगरी स्थापित हो चुकी है।

 

अयोध्या में बड़ी हस्तियों का प्रवास

अयोध्या में जनसंख्या की वृद्धि भी हो रही क्योंकि यहां पर कई बड़ी हस्तियों ने प्लाट, मकान, संपत्तियां खरीदी है जिनमें वो रहेंगें। इस वजह से रियल एस्टेट सेक्टर में बूम है। क्यों ये हस्तियों भारत के किसी भी शहर से हों लेकिन अक्सर अयोध्या प्रवास पर आया करेंगी जिससें इस शहर की आय में जबरदस्त वृद्धि होने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि भारत सरकार व राज्य सरकारों के विदेशी मेहमान भी यहां आएंगे जिससें सरकार प्रवास स्थल भी यहां पर खोले जा रहे हैं। इस वजह से अयोध्या एक बड़ा शहर बन रहा है।

 

अयोध्या ही राजनीति का केंद्र

राम मंदिर की वजह से अब अयोध्या राजनीति का केंद्र बन चुका है। यहां से भारत के लगभग राजनेता व पार्टियां अपनी रणनीति की शुरूआत करेंगी। इस वजह से अयोध्या राजनेताओं का गढ़ भी होगा क्योंकि उनके आवास-प्रवास स्थल बनने से उनकी आवाजाही लगातार बनी रहेगी। इतना ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार को भी अपना सरकारी आवास यहां स्थापित करना होगा जिसमें यहां आने वाले सरकारी अधिकारी व कर्मचारी रूक सकेंगें।

 

यह भी पढ़ें: Ayodhya Mai Free Mai Rukne Ki Jagah : अयोध्या में यहां मिलेगा फ्री में रहना और खाना

 

अयोध्या में होटल, प्रोपर्टी, ट्रांसपोर्ट, पर्यटन व्यवसाय में बूम

राम मंदिर की वजह से अयोध्या में करोड़ों की संख्या में लोग आ रहे हैं जिस वजह से यहां होटल व्यवसाय में बूम आ चुका है। हर कोई व्यक्ति यहां प्रोपर्टी, होटल, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में पैसा लगा रहा है। इस वजह से अयोध्या में प्रोपर्टी के दाम भी आसमान पर पहुंच चुके हैं। अयोध्या में भारी संख्या पर्यटक व श्रद्धाओं के कारण पर्यटन व्यवसाय में भी जबरदस्त बूम आ चुका है।

 

अयोध्या को सरकार प्रश्रय प्राप्त

अयोध्या राम मंदिर का निर्माण कार्य केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की सरकार व उत्तर प्रदेश में भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में हुआ है। अतः अयोध्या नगर को भाजपा, केंद्र सरकार व राज्य सरकार का प्रश्रय प्राप्त है। इस वजह से केंद्र सरकार का कोई विदेश मेहमान आएगा तो उसें अयोध्या जरूर दिखाई जाएगी क्योंकि भारत की पहचान भगवान श्रीराम से है। वहीं, यूपी के योगी आदिनाथ सरकार भी ऐसा ही करेगी तो सरकारी महकमा यहां हमेशा टिका रहेगा। इस वजह से भी अयोध्या को उत्तर प्रदेश की राजधानी बनाया जा सकता है।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago