Categories: भारत

अब लाल पोटली में आई आजम पर मुसीबत

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की विधानसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है दूसरी ओर वे कई मुकदमें भी झेल रहे हैं। इसी सब के बीच आजम के लिए एक और नई परेशानी आ खड़ी हुई है। किसी ने उनके घर पर जादू टोना कर दिया है। खान के घर पर किसी ने लाल चुनरी में और कुछ कपड़े एक काली थैली में बांधकर फेंक दिए हैं। 

आजम खान के घर के सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई है। जहां दिख रहा है कि एक अंधेड़ उम्र का आदमी उनके घर में एक थैली फेंक रहा है। यह देखने के बाद खान की पत्नी पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ तंजीन फातिमा ने इस बात की जानकारी लिखित में पुलिस को दी है। घटना के बाद उन्होंने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनके अनुसार घर में वाई श्रेणी की सुरक्षा होने के बाद भी कोई यदि ऐसा काम कर सकता है तो भविष्य में कोई बड़ी वारदात भी उनके साथ हो सकती है। 

 पुलिस ने शुरू की जांच 

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने उनके घर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रामपुर के एएसपी संसार सिंह ने कहा कि पूरे मामलेे की जांच की जा रही है। उनके घर पर जो गार्ड लगा है उसपर भी लापरवाही बरतने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। 

जादू टोने का कैसे हुआ शक

खान के घर पर फेंकी गई पोटली में अंदर कई चीजे होने के बारे में कहा गया है। इस पोटली में लाल रंग के कपड़े और टोपी आदि हैं। इस तरह की चुनरी को जादू टोने या उतारे में इस्तेमाल किया जाता है। जैसे यह किसी मजार या कही और से लाई गई हो। कैमरे में पोटली फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। जिससे मामले की पूरी जानकारी की जा सके।   
 

Ambika Sharma

Recent Posts

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

18 मिन ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

14 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

15 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

16 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

18 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

18 घंटे ago