भारत

Azan in Hindi: मुसलमान अजान में मुगल शासक अकबर का नाम नहीं लेते हैं, ये है सच्चाई!

Azan in Hindi: रमजान का पाकीजा महीना चल रहा है। आम तौर पर मुसलमान दिन में पांच बार नमाज़ पढ़ते हैं। दिन में पांच बार आपने मस्जिद से लाउड स्पीकर पर अज़ान तो ज़रूर सुनी होगी। कई बार अजान को लेकर विवाद भी होते रहे हैं। कई गैर मुस्लिम बंधु ये समझते है कि मुसलमान अजान (Azan in Hindi) में मुगल बादशाह अकबर की तारीफ करते हैं। जबकि हकीकत कुछ और ही है। हम ये लेख खास अपने गैर मुस्लिम भाईयों के लिए ही लेकर आए हैं ताकि उन्हें सच्चाई का पता चल सकें। दरअसल अजान अरबी भाषा में है जिसमें अल्लाहू अकबर अल्फाज़ का मतलब ही ज्यादातर विवाद का कारण बनता है। तो चलिए आज हम आपको अजान का हिंदी (Azan in Hindi) मतलब समझा देते हैं। अकबर शब्द का मतलब अरबी भाषा में महान या बड़ा होता है जबकि लोग समझते है कि अजान में मुगल सम्राट अकबर का बखान किया गया है। इसी भ्रांति को दूर करने के लिए यह लेख हम लेकर आए हैं। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए ताकि हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहज़ीब को परवान चढ़ाया जा सकें।

यह भी पढ़ें:Islamic Facts in Hindi: इस्लाम से जुड़ी 10 रोचक बातें जो आप नहीं जानते!

मुगल शासक अकबर का नाम नहीं लेते मुसलमान

मुस्लिम भाई दिन में पांच बार जो अजान देते हैं उसमें अल्लाहू अकबर जरूर बोलते हैं। ज्यादातर गैर मुस्लिम यही समझते है कि वे मुगल शासक अकबर की महिमा मंडन करते हैं। जबकि वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं है। अजान अरबी भाषा में दी जाती है। अरबी में अकबर शब्द का अर्थ महान या बड़ा होता है। मुस्लिम अजान में अल्लाह को सबसे बड़ा बताते हैं। जबकि लोग समझते है कि अकबर यानी मुगल बादशाह अकबर का नाम ले रहे हैं। तो इस गलतफहमी को हमने दूर करने का ये प्रयास किया है। आपसे गुजारिश है कि ये जानकारी आम लोगों तक जरूर पहुंचाएं।

अज़ान में क्या बोलते हैं?
(Azan in Hindi)

अल्लाहु अकबर-अल्लाहु अकबर (दो बार)
मतलब: अल्लाह सबसे बड़ा है।

अश्हदुअल्ला इलाहा इल्लल्लाह (दो बार)
मतलब: मैं गवाही देता हूं कि अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं।

अश्हदुअन्न मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह (दो बार)
मतलब: मैं गवाही देता हूं कि (हज़रत) मुहम्मद (स.) अल्लाह के रसूल (नबी, Prophet) हैं।

हय्या अलस्सलाह (दो बार)
मतलब: (लोगों) आओ नमाज़ के लिए।

हय्या अलल फ़लाह (दो बार)
मतलब: (लोगों) आओ कामयाबी के लिए।

अस्सलातु ख़ैरूम-मिनन्नौम (दो बार) केवल सुबह वाली फज्र की अज़ान में पढ़ी जाने वाली लाइन
मतलब: नींद से बेहतर नमाज़ है।

अल्लाहु अकबर-अल्लाहु अकबर (एक बार)
मतलब: अल्लाह सबसे बड़ा है।

ला इलाहा इल्लल्लाह (एक बार)
मतलब: कोई इबादत के लायक नहीं सिवाय अल्लाह के।

यह भी पढ़ें:Namaz vs Salat: अरब देशों में नहीं पढ़ी जाती नमाज, जाने क्या है उनकी सलात

अज़ान शब्द का अर्थ क्या है?

यूं तो दिन रात में नमाज से पहले 5 बार अज़ान पढ़ी जाती है लेकिन सुबह की अज़ान अन्य वक्त की अज़ान से थोड़ी अलग होती है। गैर वक्त की अज़ान में 12 लाइन होती हैं और सुबह की अज़ान में 14 पंक्तियां होती हैं। 12 लाइनों वाली अज़ान में 5 लाइनें दो-दो बार पढ़ी जाती हैं, वहीं 14 लाइनों वाली सुबह की फज्र की अज़ान में 6 लाइनें 2-2 बार पढ़ी जाती हैं। अज़ान अरबी भाषा के ‘उज़्न’ शब्द का प्लूरल/बहुवचन रूप है जिसका मतलब ‘ऐलान’ होता है। यानी नमाज के लिए मोमिनों को मस्जिद में बुलाया जाने का जो कलाम है उसे अजा़न कहते हैं। हम उम्मीद करते हैं अब जब आप अजान सुनेंगे तो उसका मतलब बखूबी समझ जाएंगे।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India
Tags: ajan me kya bolte haiAllah Hu Akbar meaningallah hu akbar meaning in hindiAzan in Hindiazan me kya bola jata haijaipur sehri time 2024ramadan 2024अजान कैसे देते हैंअजान में अकबर का नामअजान में अकबर का मतलबअजान में क्या क्या पढ़ा जाता हैअजान में क्या बोला जाता हैअजान हिंदी में download pdfअरब देशों में अजानअल्लाह हू अकबर का मतलबअल्लाह हू का अर्थअल्लाह-हूँ-अकबर और नारा-ए-तकबीर का अर्थक्या अजान में बादशाह अकबर का नाम लिया जाता हैजामा मस्जिद दिल्ली जयपुर अजाननारा ए तकबीर अल्लाह हू अकबर का अर्थभारत में रमजान अजानमक्का में अजान कौनमस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान में क्या बोला जाता हैमुसलमान अजान में क्या बोलते हैंमुसलमान अज़ान में सम्राट अकबर का नाम क्यूँ लेते हैं

Recent Posts

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

1 घंटा ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

2 घंटे ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रखे अपने दिल के स्वास्थ्य का ख्याल

World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…

2 घंटे ago

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सराहे पीएमश्री स्कूल राहोली के शैक्षणिक नवाचार

टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…

3 दिन ago

क्षत्रिय समाज की बड़े आंदोलन की तैयारी: ठाकुर शिवराज सिंह शक्तावत

जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…

4 दिन ago

नववर्ष पर होगा विराट पथ संचलन

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…

1 सप्ताह ago