भारत

बांग्लादेश में बवाल का आपकी जेब पर होगा असर, महंगे होंगे कपड़े, जूते, तेल समेत ये सामान

Bangladesh Violence : भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश जल उठा है जिसके चलते वहां पर 15 सालों तक राज करने वाली शेख हसीना को प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी है। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़कर भारत आना पड़ा है। बांग्लादेश में आरक्षण विवाद को लेकर हिंसा भड़की है जिसको लेकर अब भारत में भी हलचल शुरू हो गई है। भारत और बांग्लादेश के बीच 4096.70 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। इन दोनों ही देशों के बीच साझी सांस्कृतिक विरासत होने के साथ ही आयात-निर्यात (India Bangladesh Import Export) से लेकर लंबा-चौड़ा निवेश भी है। इस वजह से अब ये माना जा रहा है कि बांग्लादेश की हिंसा का भारत पर भी असर पड़ेगा।

भारत में बांग्लादेश हिंसा का ये होगा असर

बांग्लादेश में खराब हालातों के चलते कारोबार ठप (Business In Bangladesh) हो गए है। जिससें लाखों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट मंडरा गया है। इस हिंसा से आयात-निर्यात प्रभावित हो रहा है। वहां पर हिंसा के कारण रोज 150 करोड़ रुपये से अधिक का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट प्रभावित हो रहा है। ऐसे यदि लंबे वक्त तक ऐसे ही हालात रहे तो स्थिति और बिगड़ सकती है जिसका असर अर्थव्यवस्था दिखना शुरू होगा। इसका सिर्फ अर्थव्यवस्था ही नहीं ब​बल्कि भारतीयों की जेब पर भी पड़ेगा। क्योंकि बांग्लादेश से आयात होने वाली चीजों की कीमतें बढ़ जाएंगी। वहीं, निर्यात पर भी इसका खराब असर दिखेगा।

यह भी पढ़ें : भारत के लिए बांग्लादेश नया सिर दर्द, इंडियन आर्मी को अब इन 6 मोर्चों पर लड़ना पड़ सकता है युद्ध

बांग्लादेश में कारोबार ठप

हिंसा के कारण बांग्लादेश में कारोबार बंद हो गया है क्योंकि फैक्ट्रियां बंद है और वो आर्डर पूरा नहीं कर पा रही हैं। वहां पर रेल और फ्लाइट सेवाएं बंद है, इस वजह से आवाजाही नहीं होने के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। वहां पर गोदाम में माल तैयार रखा है, लेकिन हिंसा के कारण उसे एक्सपोर्ट नहीं किया जा रहा। मालिकों को डर है कि यदि गोदाम से माल निकालकर भेजा तो आगजनी और हिंसा की वजह से उन्हें नुकसान हो सकता है। बांग्लादेश के सबसे बड़े बंदरगाह चटगांव में कंटेनरों में सामान अटका पड़ा है। इस वजह से वहां से भारत आने वाली चीजों के दाम बढ़ना (Price Increase in India) तय है।

भारत में इन चीजों की बढ़ेंगी कीमतें

आपको बता दें कि बांग्लादेश में क्विलिटी रेडीमेड गारमेंट तैयार किए जाते हैं। सस्ती मजदूरी लेबर और कच्चे माल के जरिए दुनिया की बड़ी कंपनियां वहां पर अपने कपड़े तैयार करवाती है। इस वजह से इस हिंसा का असर उनके कारोबार और उन चीजों पर पड़ेगा, जो बांग्लादेश से आते हैं। भारत में बांग्लादेश से कपड़ा, रेडीमेंट गारमेंट्स, जूट, जूट से बने सामान, चमड़े के सामान, फार्मास्यूटिकल्स, चीनी मिट्टी के बर्तन, कृषि उत्पाद, मछलियां, सब्जियां, तेल आदि आयात करता है। लेकिन, अब इस हिंसा की वजह से आयात प्रभावित हो रहा है जिस वजह से इन चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल कंटेंट विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

11 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

12 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

13 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

15 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

15 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

15 घंटे ago