Categories: भारत

‘राम मंदिर’ के लिए भिखारियों ने पिटारे से दिया 4 लाख रुपये का दान

 

Ayodhya Ram Mandir News: भगवान के नाम पर दूसरों के सामने हाथ फैलाने वाले भिखारियों ने भी अयोध्या (Ayodhya News) में बन रहे 'भव्य राम मंदिर' के लिए दान किया है। काशी प्रांत के भिखारियों के एक बड़े कुनबे (Beggars Family) ने साढ़े चार लाख रुपये की धनराशि दी है। तीर्थराज प्रयाग और काशी के 300 से ज्यादा भिखारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्पण निधि अभियान में हिस्सा लेते हुए यह धनराशि मंदिर हेतु दी है। 

 

आरएसएएस कार्यकर्ता (RSS workers) इन भिखारियों से संपर्क कर इन्हें प्रभु श्री राम (Prabu Shri Ram) के महाउत्सव में आने का आमंत्रण दे रहे हैं। खबर के मुताबिक नवंबर 2020 में काशी में भीख मांगने वाले कुछ लोगों ने RSS कार्यालय पहुंचकर 'निधि अभियान' हिस्सा बनने की गुजारिश की थी। लेकिन एक बार के लिए संघ पदाधिकारियों को हिचक हुई। इसके बाद भिक्षाटन करने वालों ने अपनी आस्था का हवाला दिया और स्नेहपूर्वक आग्रह किया। 

 

यह भी पढ़े: 2023 में राजस्थान का आर्थिक अपराध ग्राफ

 

भिखारियों ने दिया राम मंदिर के लिए दान 

 

भिखारियों के समूह के आग्रह पर आरएसएस पदाधिकारियों ने उनके आशियाने पर जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए दान स्वरूप मिली धनराशि को कलेक्ट किया। आरएसएस संगठन के लिहाज से प्रयागराज सहित काशी प्रांत के 27 जिलों के भिखारियों ने राम मंदिर निर्माण में दिल खोलकर दान दिया है। 

 

यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 27 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें

 

मोची, धोबी, सफाईकर्मियों ने भी किया दान 

 

एक भिखारी ने बताया कि 30 साल पहले बीमारी के चलते वह अपाहिज हो गया। बाद में भिक्षाटन के सहारे जिंदगी चल रही है। राम मंदिर निर्माण धनराशि इकठ्ठा करने की बात पता चली तो आस्था के समुंदर में डुबकी लगाने का मन हुआ। बता दे मोची, धोबी, सफाईकर्मियों ने भी मंदिर में निधि दान दिया है। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

7 मिनट ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

1 घंटा ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

1 दिन ago

किसान भाई एकबार खरीद लें ये धांसू फोन!​ जिंदगीभर खराब नहीं होगा

जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…

2 दिन ago

The Secret Behind Saumic Craft Success in Helping Artisans!

India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…

4 दिन ago

Saumic Craft: Helping India to Start ₹0 Investment Businesses

In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…

4 दिन ago