कोलकाता। मणिपुर की घटना से देश अभी तक उभरा ही नहीं था की बंगाल में एक और घटना सामने आ गई। बंगाल की इस घटना ने एक बार फिर से देश को शर्मसार कर दिया हैं। ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ तथा प्रताड़ित करने का आरोप लगया हैं। बताया जा रहा हैं कि यह घटना 8 जुलाई की हैं। बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। महिला ने आरोप लगाया की कार्यकर्ताओं ने निर्वस्त्र करने के बाद पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
महिला ने करवाया नामजद मुकदमा दर्ज
यह घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की बताई जा रही हैं। मामले में महिला ने थाने पर उपस्थित होकर मामला दर्ज करवाया की तृणमूल के 40 से 50 उपद्रवियों ने उसके साथ मार पीट की। महिला ने बताया की उपद्रवियों ने उसके सीने तथा सर पर डंडे से वार किया। महिला ने कहा उसे मतदान केंद्र से बाहर तक फेंक दिया गया। महिला ने कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया हैं। इसमें कापी तृणमूल प्रत्याशी हेमंत राय, नूर आलम, अल्फी , रणबीर पांजा सहित कई नाम शामिल हैं।
भाजपा सह प्रभारी मालवीय ने ममता को बताया विफल मुख्यमंत्री
महिला ने जानकारी देते हुए बताया की लोगों ने मेरे कपड़े तक फाड़ने के प्रयास किए मुझे नग्न हाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद सभी ने मेरे साथ सबके सामने छेड़छाड़ की। महिला ने कहा उपद्रवियों ने उसे गलत तरीके से छूने तक का प्रयास किया। इस मामले को लेकर भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममला बनर्जी पर जमकर निशाना साधा हैं। सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शर्म हैं क्या कोई। मालवीय ने ममाता बनर्जी से कहा आप एक विफल मुख्यमंत्री हैं।
Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…
ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…
Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…
Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…
SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…
Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…