Categories: भारत

चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, तुरंत करने पड़े ये बदलाव

  • वेग को कंट्रोल करने के लिए लगाया वेलोसिटी मीटर
  •  '17 मिनट का खौफ'
  • गणितीय रूप से दिलचप्स गणना

 

चंद्रयान-3 को लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया टकटकी लगाए बैठी है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल शाम 6.04 बजे जैसे ही चांद पर कदम रखेगा भारत एक नया इतिहास रच देगा।  भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान ने चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए 80 प्रतिशत बदलाव किए हैं। पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार बदलाव किए गए हैं। जानते हैं वो खास बदलाव क्या-क्या है-

 

TOP TEN – 23 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

वेग को कंट्रोल करने के लिए लगाया वेलोसिटी मीटर

चंद्रयान-3 सुरक्षित लैंडिंग पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक वाईएस राजन ने बताया कि चंद्रयान-3 में कई चीजें शामिल की हैं। चंद्रयान-2 में केवल अल्टीमीटर था जो सिर्फ ऊंचाई देखता था। लेकिन इस बार एक वेलोसिटी मीटर भी साथ में लगाया है जो ऊंचाई के साथ-साथ वेग का भी पता लगाएगा और खुद को नियंत्रित कर सकेगा। इस वेलोसिटी मीटर को डॉप्लर कहा जाता है। 

 

यह भी पढ़े: 'गंगा मैया की जय' पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के बिगड़े बोल! कांग्रेस पार्टी को ऐसे लताड़ा

 

17 मिनट का खौफ

पिछली बार चंद्रयान की लैंडिंग की महत्वपूर्ण प्रक्रिया को इसरो ने 15 मिनट का आतंक बताया था। इस बार सॉफ्ट लैंडिंग की प्रोसेस को इसरो ने '17 मिनट का खौफ' कहा है। 2019 में चंद्रयान-2 लैंडिंग के समय लैंडर विक्रम में ब्रेक संबंधी सिस्टम में गड़बड़ होने के कारण चांद की सतह से टकरा गया था। 

 

यह भी पढ़े: राजस्थान फतह करने को भाजपा ने बनाई रणनीति, 2 सितंबर को वसुंधरा यहां से भरेंगी हुकार

 

गणितीय रूप से दिलचप्स गणना

इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने लैंडिंग की खास प्रक्रिया के बारे में बताया कि सबसे महत्वपूर्ण काम इसकी दिलचस्प गणितीय गणना है। इसमें लैंडर के वेग को 30 किमी की ऊंचाई से अंतिम लैंडिंग तक कम करने की प्रक्रिया और अंतरिक्ष यान को क्षैतिज से लंबवत करने की क्षमता होगी। शुरुआत में इसकी स्पीड 1.68 किमी प्रति सेकंड होगी, लेकिन इस स्पीड पर विक्रम चांद की सतह पर क्षैतिज होगा। 90 डिग्री झुके हुए चंद्रयान को लंबवत करना होगा। इसी प्रक्रिया के दौरान पिछली बार सबसे अधिक परेशानी हुई थी। 

Morning News India

Recent Posts

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

24 मिन ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

54 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

1 घंटा ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

17 घंटे ago