Categories: भारत

पॉलिटिक्स ही नहीं पारिस्थितिकी और प्रकृति पर भी है ध्यान, सीएम पीएम का बयान

पिछले कुछ सालों से देश में बाघों की संख्या में सुधार हुआ है। पर्यावरण, पारिस्थितिकी को मजबूत करने के लिए सरकार टाइगर रिजर्व और अभयारण्य पर खास ध्यान दे रही है। इस समय चर्चा का विषय है उत्तराखंड का राजाजी टाइगर रिजर्व।

उत्तराखंड(देहरादून) राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सुबह जिम कार्बेट नेशनल पार्क से लाए गए, एक बाघिन को मोती चूर रेंज के जंगल में छोड़ा गया है। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव अन्य मंत्री सुबोध उनियाल तथा सचिव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले भी 24 दिसंबर 2020 को एक बाघ तथा 9 जनवरी 2021 को एक बाघिन को यहां लाया जा चुका है। आने वाले कुछ दिनों में अभी दो और बाघ यहां लाए जाने की योजना है। पर्यटकों की दृष्टि से राजाजी पर्यटन स्थल काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां पर बाघों के कुनबे को बढ़ाया जा रहा है। आज सुबह करीब 6:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाघिन को छोड़ने के लिए बाड़े का गेट खोला।

इस बाघिन को जिम कार्बेट पार्क से मोतीचूर रेंज में लाया गया है। जहां उसे बाड़े में रखा गया। अभी इस बाघिन के व्यवहार और स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। आपको बता दें, उत्तराखंड के जिम कार्बेट पार्क देश का पहला टाइगर रिजर्व है और इसमें तथा राजाजी पार्क के क्लाइमेट में बहुत सी समानता है। इसी के चलते इन बाघों के लिए यह स्थान चुना गया है। लेकिन इनके व्यवहार और स्वास्थ्य की निगरानी सतत रूप से जारी है।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा हमारे देश के पीएम मोदी ने इकोनामी और इकोलॉजी का सूत्र निकाला है। उससे देश आगे बढ़ेगा। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन भी हो रहा है। इससे ना केवल पर्यावरण संरक्षण होगा। बल्कि पर्यटन भी बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा केंद्रीय वन मंत्री से हमारी वन भूमि संबंधी जो मांगे हैं। उनके संबंध में बात हुई है। जिसका उन्होंने आश्वासन दिया है। बायोडायवर्सिटी के क्षेत्र में उत्तराखंड की अपनी अलग पहचान है। जहां 71% वन विभाग की भूमि है। इसलिए इसका निराकरण होना जरूरी है

Morning News India

Recent Posts

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा बढ़ेगा, चिकित्सा मंत्री ने निर्देश दिए

mukhyamantri ayushman arogya yojana : जयपुर। प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का दायरा…

11 घंटे ago

BJP सांसद अनिल बोंडे का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी की जीभ जला देनी चाहिए

BJP MP Anil Bonde on Rahul Gandhi  : नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे…

12 घंटे ago

राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी सभी सीटें, डोटासरा ने बनाया मास्टर प्लान

Rajasthan By-Election : राजस्थान में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बैठक…

13 घंटे ago

अब जापान मिटाएगा राजस्थान में बेरोजगारी, भजनलाल सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

जयपुर। Jobs In Japan : राजस्थान के युवाओं को अब देश ही नहीं बल्कि विदेश…

14 घंटे ago

Virat Kohli ने लिया Gautam Gambhir का इंटरव्यू, खींची एक-दूसरे की टांग, देखें Video

Virat Kohli took Gautam Gambhir interview : टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam…

16 घंटे ago

इस्तीफा देकर लटक गए अरविंद केजरीवाल, PM मोदी के दांव से 4 साल दिल्ली पर राज करेंगी आतिशी

जयपुर। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में सियासी बवाल भले…

17 घंटे ago