Categories: भारत

BJP FOUNDATION DAY: देशभर में होंगे कई प्रोग्राम, मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित

लंबा सफर तय करने के बाद आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। आडवाणी और वाजपेयी दोनों ने मिलकर 6 अप्रैल 1980 को इसका गठन किया। आज स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आज के दिन को खास बनाने के लिए भाजपा के सभी बूथों पर पार्टी के नारे लिखे जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय एक्सटेंशन में झंडा फहरा कर बीजेपी स्थापना दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। 

भारतीय जनता पार्टी का सफर मात्र 2 सीटों से हुआ था और आज 300 से भी अधिक बीजेपी के सांसद हो गए है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई लेकिन इसकी शुरुआत तो 1951 में ही हो गई थी। 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जवाहल लाल नेहरू की कांग्रेस को छोड़कर जनसंघ की स्थापना की थी। केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा पिछले 8 सालों से राज कर रही है। इस दिन को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। 

पार्टी के स्थापना दिवस के 3 बड़े कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.15 बजे भाजपा मुख्यालय, दिल्ली से ध्वजारोहण के साथ हुई। इसी के साथ देशभर पार्टी के अध्यक्ष अपने-अपने प्रदेश कार्यालयों में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा। पीएम मोदी के भाषण की स्क्रीनिंग 10 लाख स्थानों पर होगी। इसके बाद दोपहर 1.00 बजे पार्टी के सभी बूथों पर नारे लिखे जाएंगे। पार्टी के सभी सांसदों को आज संसद में रहने के लिए कहा गया है। 

14 अप्रैल तक मनाया जाएगा फाउंडेशन डे

भाजपा आज स्थापना दिवस से 14 अप्रैल तक विशेष सप्ताह मनाने जा रही है। 11 अप्रैल को ज्योति बा फुले की जयंती और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती सभी बूथ, मंडल और कार्यालयों में मनाई जाएगी। 

पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

पार्टी ने आज के दिन के लिए पहले ही सारी तैयारियां कर ली थी। कार्यकर्ताओं को निर्देश मिले है कि 14 अप्रैल तक पीएम के भाषण के बाद पार्टी के इतिहास और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर गोष्ठी और परिचर्चा का आयोजन किया जाना है। एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम तीन कार्यक्रम आयोजित करके उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करना अनिवार्य होगा। 
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

12 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

13 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

14 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

16 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

16 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

16 घंटे ago