भारत

सट्टा बाजार में दूसरे चरण की 3 सीटों पर BJP को खतरा, कांग्रेस को बड़ी उम्मीद

Phalodi Satta Bazar 24 April: लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा और कल शाम 6 बजे प्रचार पर बैन लग जाएगा। लेकिन राजस्थान में पहले चरण के 12 सीटों पर कम मतदान के बाद सभी पार्टियों के साथ प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया है। दूसरे चरण में प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होगा और ऐसे में सट्टा बाजार के भाव के हिसाब से इन सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दूसरे चरण की कुछ सीटों पर बीजेपी के बागी उम्मीदवार ही उसके लिए परेशानी बने हुए है।

दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटों पर कड़ी टक्कर

डूंगरपुर-बांसवाड़ा

डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आए महेंद्रजीत सिंह मालवीया को चुनावी मैदानी में उतारा है। वागड़ क्षेत्र में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में असहज स्थिति में नजर आ रही है क्योंकि कांग्रेसी कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी को वोट नहीं देने के लिए प्रचार कर रहे है। अपनी पार्टी के ही खिलाफ प्रचार करने से कार्यकर्ता मायूस होने के साथ नाराज है। बीजेपी ने आदिवासी नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया काे पार्टी में शामिल कर आदिवासी वोट बैंक में सेंध लगा दी है।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar 19 April: सट्टा बाजार ने पहले चरण की 3 हॉट सीटों पर पर किया बड़ा दावा, BJP हुई हैरान

लेकिन फिर इसके बार कांग्रेस के साथ खेला हो गया और नामाकंन के आखिरी दिन पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया। लेकिन उन्हाेंने नामाकंन नहीं भरा तो कांग्रेस ने अरविंद डामोर को प्रत्याशी बनाकर नामाकंन भराया। इसके बाद कांग्रेस का बाप से गठबंधन हो गया तो डामोर को नाम वापस लेने के लिए कहा लेकिन वह इससे दूर भाग गए। कांग्रेसी प्रत्याशी के मैदान में होने के कारण इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है।

टोंक-सवाई माधोपुर

टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर है। इस सीट पर बीजेपी ने तीसरी बार सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया को मौका दिया है। वहीं कांग्रेस ने देवली-उनियारा विधायक हरीश मीना को मैदान में उतारा है। जौनापुरिया लगातार 10 सालों से सांसद हैं और ऐसे में उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी देखी जा सकती है। लेकिन इसके बावजूद भी मोदी लहर के कारण वह चुनाव में मजबूत दिखाई दे रहे है।

दूसरी तरफ हरीश मीना सचिन पायलट के सहारो टक्कर दे रहे हैं। इस सीट में आने वाली 8 विधानसभा सीटों में से 4 बीजेपी और 4 कांग्रेस के पास है। टोंक से कन्हैयालाल चौधरी और सवाई माधोपुर से किरोड़ीलाल मीणा कैबिनेट मंत्री हैं। इस सीट पर गुर्जर और मीणा समुदाय के वोट अहम साबित होते है।

झालावाड़-बारां

झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। यह सीट राजे का गढ़ मानी जाती है, वे खुद 5 बार सांसद रही हैं। वहीं उनके बेटे दुष्यंत सिंह 4 बार सांसद हैं और पार्टी ने 5वीं बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कामों की बदौलत दुष्यंत सिंह का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Phalodi Satta Bazar 19 April 2024: सट्टा बाजार ने खोल दिया कांग्रेस का खाता, पहले चरण की 3 सीटों पर कांटे की टक्कर

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन भाया प्रत्याशी बनाया है। बारां जिले में भाया परिवार का दबदबा है और इसका फायदा भी उनको मिलेगा। इसी वजह से इस सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 8 विधानसभा सीटें में से 7 सीटें बीजेपी के पास हैं और इसी वजह बीजेपी को जीत की उम्मीद ज्यादा है।

Jaipur News Epaper में पढ़ें ताजा खबरें

आप जयपुर की ताजा खबरें Jaipur News Epaper पर क्लिक करके अपने मोबाइल फोन पर ही कहीं भी और किसी भी समय पढ़ सकते हैं। जयपुर ई-पेपर पर आप जयपुर की ताजा खबरें व राजस्थान की ताजा खबरें पढ़कर अपने आपको हर कैटेगरी की लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रख सकते हैं।

Narendra Singh

Share
Published by
Narendra Singh

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

10 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

11 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

12 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

14 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

14 घंटे ago