Categories: भारत

पहलवानों के दंगल में उतरे नेताओं से बढ़ीं भाजपा सांसद बृजभूषण की मुश्किलें

दिल्ली – पहलवानों के दंगल में सियासी तड़का लग चुका है। अब इस पहलवानों के दंगल में कई राजनेता उतर चुके हैं ऐसे में भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इसमें एक पोक्सो एक्ट का मामला भी शामिल हैं। वहीं दूसरा मुकदमा 6 महिला रेसलर के यौन शोषण के आरोप में दर्ज हुआ है।

भाजपा सांसद बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे पहलवानों ने अपनी लड़ाई खत्म नहीं की है। पहलवानों ने कहा वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं पर दिल्ली पुलिस पर कोई भरोसा नहीं। एफ आई आर दर्ज होने के बाद पहलवानों ने कहा इस एफ आई आर से हमें क्या मिलेगा। एफ आई आर से क्या हमें न्याय मिलेगा। यह लड़ाई सिर्फ एफ आई आर के लिए नहीं थी यह लड़ाई बृजभूषण शरण जैसे लोगों को सजा दिलाने के लिए शुरू की गई है। यह लड़ाई जारी रहेगी और बृजभूषण को सजा होनी चाहिए और पद से हटा देना चाहिए।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा आरोप गंभीर

इस मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा आरोप गंभीर लगाए हैं याचिकाकर्ताओं ने और आरोप भी ऐसे लोगों ने लगाए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पूरे मामले पर विचार किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बृजभूषण शरण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दि और कहां में न्यायपालिका के फैसले से संतुष्ट हुं आगे जो होगा उसका इंतजार करूंगा।

पहलवानों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा जंतर मंतर पहुंची। प्रियंका गांधी ने काफी देर तक पहलवानों से बात की इस दौरान महिला पहलवान भावुक भी हुई जिसके बाद प्रियंका गांधी ने उन्हें गले भी लगाया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने एफआईआर को लेकर सवाल उठाएं प्रियंका गांधी ने कहा उस एफआईआर में क्या लिखा है इसे क्यों नहीं दिखा रहे? आखिर बृजभूषण को सरकार क्यों बचाना चाहती है। इतने गंभीर आरोप होने के बाद भी कोई कार्यवाही क्यों नहीं हो रही। सरकार बृजभूषण को पद से हटाए और इस्तीफा ले। प्रियंका गांधी ने यह तक कह डाला पीएम मोदी से मुझे कोई उम्मीद नहीं है बच्चियों को बचाने के बजाय बृजभूषण को बचाया जा रहा है।

Morning News India

Recent Posts

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

25 मिन ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

39 मिन ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

2 घंटे ago

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

16 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

16 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

17 घंटे ago