Categories: भारत

देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस का शामिल होना दुर्भाग्य की बात- जेपी नड्डा

राहुल गांधी के लंदन की केंब्रिज यूनिवर्सिटी में बयान देने का मामला इस वक्त उफान पर है। बीजेपी के हर नेता का गुस्सा राहुल गांधी के लिए देखा जा रहा है। जहां भी भाजपा को मौका मिल रहा है वहीं राहुल गांधी को निशाने पर लिया जा रहा है। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल पर हमला शुरु कर दिया है। वे राहुल गांधी के विदेश में जाकर आंतरिक मामलों में विदेशी दखल की मांग करने वाली बात पर बरस गए है।

उन्होनें कहा कि यह दे्श के लिए दुर्भाग्य की बात है कि अब कांग्रेस देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो चुकी है। राहुल गांधी एंटी नेशनल टूलकिट का हिस्सा बन गए है। राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बावजूद भी राहुल गांधी देश-विरोधी बयान देने से नहीं रूक रहे है।

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर भारत की संप्रभुता को ख़तरे में डालने का आरोप लगाया है। साथ ही देश के आंतरिक मामलों में विदेश के हस्तक्षेप वाली बात पर राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर उनकी इससे क्या मंशा है। 

जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि एक तरफ भारत में जहां जी-20 की बैठकें हो रही और भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने जा रहा है वहीं राहुल गांधी ऐसे समय में विदेश में जाकर देश के खिलाफ इस तरह की देश-विरोधी बातें कर रहे है। राहुल गांधी एंटी नेशनल टूलकिट का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। 

Morning News India

Recent Posts

तिरुपति बालाजी मंदिर लड्डू में चर्बी, आखिर क्या है Tirupati Temple Row

Tirupati Balaji laddu controversy: तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम को लेकर इन दिनों हंगामा मचा…

6 मिन ago

सीएम भजनलाल शर्मा ने की ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग से मुलाकात

CM Bhajanlal Sharma : जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मुख्यमंत्री…

11 मिन ago

डिंपल मीणा हत्याकांड में कूदे किरोड़ी लाल, अब होगा बड़ा एक्शन

Dimple Meena murder case : शुक्रवार को डॉ. किरोड़ी लाल (Dr. Kirori Lal) के निवास…

58 मिन ago

अय्यूब के प्यार में फंसी 50 महिलाएं, जज को भी नहीं छोड़ा

fraudster News : नई दिल्ली। आइए आज हम आपको एक ऐसे शातिर ठग के बारे…

2 घंटे ago

iPhone 16 बड़ा डिस्काउंट ऑफर…..80 हजार का मोाबइल अब 10 हजार में, जानिए कैसे?

Apple iPhone 16 : जयपुर। क्या आप आईफोन 16 सीरीज का फोन खरीदने जा रहे…

2 घंटे ago

रामगढ़ उपचुनाव जीतने के लिए डोटासरा ने बनाई खास रणनीति, जुबेर खान की मौत से खाली हुई थी सीट

Govind Singh Dotasra formed a committee for Ramgarh by-election : जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस…

4 घंटे ago