भारत

डेटिंग ऐप से मिले लड़के ने पुरुष का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर लूटा

जयपुर। आजकल सोशल मीडिया का जमाना है लेकिन जरा सी लापरवाही पूरे जीवन को बर्बाद कर सकती है। ऐसा ही एक हादसा देश की राजधानी दिल्ली में सामने आया है। यहां हरियाणा के एक लड़के को समलैंगिक संबंधों का झांसा देकर ठग लिया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डेटिंग ऐप से शुरू हुआ था पूरा खेल

पुलिस एफआईआर के अनुसार 48 वर्षीय युवक कंपनी सेक्रेटरी है और हरियाणा में काम करता है। उसकी पहचान टिंडर ऐप के जरिए रोहित नामक युवक से हुई। दोनों ने ऐप के जरिए मिलने के बाद एक हफ्ते तक आपस में बातचीत की। दोनों ने मिलने के बाद 26 अप्रैल को गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मिलने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें: इस महिला की खूबसूरती पर फिदा हो जाते थे ड्राइवर..फिर वह कर देती थी ये कांड

पीड़ित युवक रोहित से मिलने के लिए बातचीत में तय हुए स्थान पर पहुंच गया। मिलने के बाद रोहित पीड़ित को मंडोली जेल के पास एक मकान पर ले गया। वहां दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे तब चार-पांच लड़के अंदर घुस आए। उस समय पीड़ित युवक और रोहित दोनों निर्वस्त्र ही थे। आरोपियों ने अंदर घुसते ही पीड़ित से गाली-गलौच करते हुए उसे पीटा, उसका पर्स एवं फोन भी लूट लिया और उसके बैंक खाते से सवा दो लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए।

रात करीब दस बजे उन लोगों की गिरफ्त से छूटने के बाद पीड़ित घर पहुंचा और बैंक को कॉल कर तुरंत ही अपना अकाउंट ब्लॉक करवाया, अगले दिन वह रिपोर्ट लिखाने कई पुलिस थानों में गया। आखिर में गोकुलपुरी पुलिस ने उसकी कंप्लेंट लिखी और उसके द्वारा दी गई जानकारी और बैंक अकाउंट, फोन नंबर के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाना गलत नहीं, कोर्ट ने पति को दी राहत

दो साल में 40 से ज्यादा को लूटा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी एक गैंग थी जिसका सरगना आकाश चौहान (25 वर्ष) था। ये सभी डेटिंग ऐप के जरिए समलैंगिक संबंध बनाने का झांसा देकर युवकों को किसी अनजान जगह ले जाते थे। फिर वहां उनका निर्वस्त्र वीडियो बनाकर उनसे लूटपाट करते और उनका सामान भी लूट लेते। शर्म के कारण अधिकतर पीड़ित पुलिस में जाने की हिम्मत नहीं कर पाते। कुछ पीड़ित गए भी तो पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था परन्तु इस बार ऐसा नहीं हुआ और पुलिस ने जांच कर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

देश-विदेश की लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़े।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago