भारत

Budget 2024 : बजट से ठीक पहले चौंकाने वाली घटना, वित्तमंत्री को पार्टी से निकाला

जयपुर। भारत की नरेंद्र मोदी सरकार का अंतरिम Budget 2024 आज पेश किया जा रहा है। लेकिन बजट पेश करने से ठीक पहले देश में ऐसी चौंकाने वाली घटना भी हुई जिसको लेकर हर कोई हैरान है। आज हमारे देश के मजबूत सरकार है और प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री तथा गृह मंत्री हैं। वित्त मंत्री अपना बजट पेश कर रही हैं। लेकिन भारत के 75 साल के इतिहास में 3 मौके ऐसे आए हैं जब वित्त मंत्री की बजाए प्रधानमंत्री ने बजट पेश किया। ऐसा कब और क्यों हुआ आइए जानते हैं।

जवाहर लाल नेहरू बने बजट पेश करने वाले पहले प्रधानमंत्री

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने वित्त वर्ष 1958-59 का बजट लोकसभा में रखा था। उस वक्त टीटी कृष्णामाचारी वित्त मंत्री थे। हालांकि, उनका नाम मुद्रा घोटाले में आया तो इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद वित्त मंत्री का कार्यभार नेहरू ने अपने पास ले लिया और आम बजट स्वयं ने पेश किया।

यह भी पढ़ें : Budget 2024: कुंवारे को देना पड़ेगा Tax, अजीबोगरीब टैक्स जानकर माथा पकड़ लेंगे आप

इंदिरा गांधी ने भी पेश किया भारत का बजट

यह बात 1970 की है जब इंदिरा गांधी की सरकार थी। उस समय मोरारजी देसाई के पास उप प्रधानमंत्री के साथ वित्तमंत्री का पद भी था। इंदिरा प्रधानमंत्री बनने की वजह से पार्टी के भीतर बगावत हो गई। इसके बाद कांग्रेस ने मोरारजी देसाई को 12 नवंबर 1969 को पार्टी से ही निकाल दिया। इसके बाद इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्रालय संभाला और 28 फरवरी 1970 को भारत का आम बजट पेश किया।

यह भी पढ़ें : Budget 2024 Hindi Jokes: बजट को लेकर जोरदार चुटकुले, हंसने की पूरी गारंटी

राजीव गांधी ने भी पेश किया आम बजट

साल 1987-88 में भारत का आम बजट प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पेश किया था। राजीव से विवाद की वजह से उस समय वित्त मंत्री वीपी सिंह ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद राजीव गांधी ने वित्त मंत्रालय अपने पास रखा और आम बजट पेश किया।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

4 सप्ताह ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

3 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 महीना ago