धनतेरस 2023: दीपावली से पहले धनतेरस के दिन सोना, चांदी या आभूषण खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना—चांदी खरीदा जाए तो वो 13 गुना तक बढ़ जाता है। उसके लिए पूजा और खरीददारी के कुछ मुहूर्त बताए गए हैं। ये अगर ध्यान में रख लिए जाए तो जीवन में वारे—न्यारे हो सकते हैं।
Dhanteras Shubh Muhurat: धनतेरस हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन सभी अपनी सामर्थय के हिसाब से कुछ न कुछ खरीदते हैं। इस बार 10 नवंबर के दिन धनतेरस मनाया जाना है। कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व आता है। यह दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी या कोई बर्तन खरीदने का लाभ मिलता है। इस दिन मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा कर जीवन में वर्ष भर लक्ष्मी-कुबेर की कृपा पाई जा सकती है। इसके लिए कब और कैसे करें मां लक्ष्मी-कुबेर की पूजा ये जाने।
धनतेरस के दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और धन्वंतरि, कुबेर जी की पूजा की जाती है। इसके लिए इस वर्ष धनतेरस की संध्या पूजन का मुहूर्त 5:47 से लेकर शाम 7:45 तक का है।
प्रदोष काल शाम 5:16 से करीब 7:54
चर- दोपहर 3:56 से 5:18 बजे
शुभ- दोपहर 12:35 से 1:12 बजे
रात्रि लाभ 8:34 से 10:12 बजे
रात्रि शुभ, अमृत, चर 11:50 से 4:44
धनतेरस पर सोना खरीदने का बहुत लाभ होता है। इसके लिए विशेष मुहूर्त भी होता है। इस धनतेरस पर दिन में 11:57 के बाद पूरे दिन खरीददारी की जा सकती है। इसमें सोना या अन्य चीजें खरीदी जा सकती हैं।
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…
Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…
National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…