Categories: भारत

Elvish Yadav पर केस दर्ज, कोबरा सांप और रशियन लड़कियों से जुड़ा है मामला

 

बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव समेत छह पर केस दर्ज (Fir on Elvish Yadav) हुआ है। फेमस यूट्यूबर समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज हुआ है। इन सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। 

 

रेव पार्टी में विदेशी लड़कियों को बुलाया जाता 

 

एल्विश यादव और उनके साथियों के खिलाफ नोएडा सहित एनसीआर के अन्य शहरों में रेव पार्टी करने और उसमें विदेशी युवतियों को बुलाने का आरोप है। ये सभी आरोप भाजपा नेता मेनका गांधी (Maneka Gandhi) द्वारा संचालित पीएफए ऑर्गेनाइजेशन में एनिमल ऑफिसर गौरव गुप्ता ने लगाए है। 

 

जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूटिंग का आरोप 

 

शिकायत में कहा गया है कि यूट्यूबर एल्विश यादव स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ नोएडा सहित समूचे एनसीआर के फार्म हाउस में अपने पूरे गिरोह के साथ वीडियो शूट करता है। साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को अंजाम देता है। इस दौरान विदेशी युवतियों को बुलाकर अश्लीलता फैलाई जाती है। 

 

पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया 

 

पूरे मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिसमें बदरपुर निवासी राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ शामिल हैं। सभी के पास नौ जिंदा सांप मिले। जिसमें पांच कोबरा, एक अजगर, एक घोड़ा पछाड़, और दो दोमुहे सांप शामिल हैं। संभव है एल्विश यादव की भी जल्द ही गिरफ्तारी हो। 

 

यह भी पढ़े: ED Raid on Mahesh Joshi: मंत्री महेश जोशी के दफ्तर पर ED का छापा, JJM घोटाले में हो रही छापेमारी

Aakash Agarawal

Recent Posts

अब इन 7 सीटों पर होगा राजस्थान विधानसभा उपचुनाव, जुबेर खान वाली सीट पर विकास नहीं ये मुद्दा रहता है हावी

Rajasthan By-Election 2024 : राजस्थान में अब 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे…

1 घंटा ago

इन तीन राशियों की होगी शादी फिक्स, जानें क्या कहते हैं आपके लव के सितारे

Aaj Ka Love Rashifal 21 September 2024: सनातन धर्म में राशिचक्र का विशेष महत्त्व माना…

2 घंटे ago

आज के दिन जन्मी हैं ये बॉलीवुड की डीवा, जानें आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 21 September: इतिहास में हर दिन खास होता है। अगर देश-दुनिया के…

3 घंटे ago

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024- जयपुर में 20 सितंबर का सोना-चांदी का लेटेस्ट भाव

Aaj Ka Gold Silver Price Jaipur 20 September 2024: दुनियाभर के बाजार में सोना-चांदी की…

4 घंटे ago

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024- सिर्फ एक मिनट में पढ़ें राजस्थान की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Rajasthan News of 20 September 2024: राजस्थान की ताजा खबरों के लिए मोर्निंग…

4 घंटे ago

Top 10 Big News of 20 September 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 Big News of 20 September 2024: देश- दुनिया की ताजा खबरों के लिए…

5 घंटे ago