Categories: भारत

चंद्रयान-3 की 40 दिन की परीक्षा शुरू, चांद तक पहुंचने में पूरा करना होगा हर इम्तिहान

इसरो ने 14 जुलाई को 2.35 बजे भारत के तीसरे मून मिशन को लॉन्च किया। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से प्रक्षेपण के 16 मिनट बाद चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचा। चंद्रमा पर इसकी लैंडिंग 23 अगस्त के बाद कभी भी हो सकती है। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान और नवाचार में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। 

 

मिशन 3 की सफलता पर टिके हैं इसरो के अभियान

जैसे ही चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष में जाने के लिए उड़ान भरी वैसे ही भारतीयों ने 23-24 अगस्त का इंतजार शुरू कर दिया है। 2019 की असफलता के बाद अपने मनोबल को कायम रखते हुए भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे 4 साल बाद फिर से चांद पर जाने के लिए रवाना किया। चंद्रयान-2 सॉफ्ट लैंडिंग के बजाय तेजी से चांद से टकराया था। अब चंद्रयान-3 का यह 40 दिन का इम्तिहान कल से शुरू हो चुका है। इस मिशन की कामयाबी काफी महत्वपूर्ण है। चांद पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग भारत के लिए इतिहास रच देगी। साथ ही यह मिशन इसरो के आगामी अंतरिक्ष अभियानों का भी रास्ता साफ करेगा। 

 

मिशन डायरेक्टर एस मोहन कुमार ने बताया कि जिस भीमकाय रॉकेट एलवीएम3 से चंद्रयान-3 को स्पेस में भेजा गया वो बहुत ही भरोसेमंद रॉकेट साबित हुआ है। इस रॉकेट ने अब तक 6 सफल अभियानों में अपनी भूमिका निभाई है। लॉन्चिंग के करीब 16 मिनट बाद फैट ब्वाय के नाम से लोकप्रिय एलवीएम3-एम4 राकेट ने यान को पृथ्वी की कक्षा में छोड़ दिया। 

 

ऐसे पहुंचेगा चांद तक

चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा में पहुंच चुका है। अब यह यान कुछ दिनों तक पृथ्वी की अलग-अलग कक्षाओं में चक्कर लगाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ेगा। फिर चांद की कक्षा में भी चक्कर लगाएगा। जब चंद्रयान चांद की सबसे निकट की कक्षा में पहुंचेगा तब वहां से लैंडर-रोवर चांद की सतह की ओर बढ़ेंगे। 1 अगस्त के बाद यान को चांद की कक्षा की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद सभी का इंतजार खत्म होगा और 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर यान का लैंडर चांद पर उतरेगा।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

10 घंटे ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

13 घंटे ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

15 घंटे ago

प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष बने टिल्लू रूंडल

Rajasthan News : जयपुर। प्रदेश अग्रवाल महासभा राजस्थान के जिला अध्यक्ष टिल्लू रूंडल बन गये…

16 घंटे ago

विजय शर्मा बने नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय महासचिव

National Human Rights : जयपुर। नेशनल ह्यूमनराइट्स और एंटी करप्शन फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.…

17 घंटे ago

किसान भाई ने उगाया 1200 किलो का कद्दू! जानिए खेती की ये जादुई तकनीक

Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…

2 दिन ago