अप्रैल के आखिर कुछ राशि वालों के दिन बदलने वाले है। इन दिनों में सितारों की चाल में ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जो देश ही नहीं दुनिया पर भी असर डालेंगे। बुध वक्री होकर अगले दिन गुरु राशि में परिवर्तन करेगा। इसके एक दिन बाद बुध अस्त होगा और चार दिन बाद गुरु उदय होगा। अक्षय तृतीया पर ही गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी को देखने को मिलेगा।
कौनसा ग्रह राशि बदलेगा
ज्योतिषाचार्यों की माने तो 21 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं 22 तारीख को गुरु राशि बदल मेष राशि में आ जाएगें। मेष राशि में इस समय सूर्य, बुध, गुरु और राहु के आने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। 24 अप्रैल को बुध सूर्य के साथ अस्त भी हो जाएगा। इसके बाद गुरु 29 अप्रैल को उदय होगा।
गुरु के राशि परिवर्तन से चतुर्ग्रही योग
बुध ग्रह एक राशि में 21 दिनों तक रहता है। मेष राशि में इस बार ये करीब 69 दिनों तक रहेगा। इस स्थिति को ज्योतिष में अतिचारी कहते हैं। जिससे आर्थिक मामलों में उथल-पुथल हो सकती है। वहीं गुरु ग्रह एक राशि में करीब साल भर रुकता है। वहीं, गुरु परिवर्तन से मेष राशि में सूर्य, गुरु, बुध और राहु केे चतुर्ग्रही योग बन रहे हैं।
दुनियाभर में दिखेगा असर
ग्रहों के इतने बड़े राशि परिवर्तन से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे बारिश, शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव, मजबूत अर्थव्यवस्था देखने को मिलेगी। धार्मिक फैसले, शिक्षा से जुड़ी नई योजनाएं, प्रशासन के काम और फैसलों से आम लोगों में तनाव बढ़ेगा। इस दौरान दुर्घटनाएं भी बढ़नें और बीमारियों का संक्रमण बढ़ने का अंदेशा भी रहेगा।
अक्षय तृतीया रहेगी शुभ
इस वर्ष 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया में गुरु का राशि परिवर्तन होगा। यह अबूझ मुहूर्त भी होता है। अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा का पर्व होता है। बृहस्पति के मेष राशि में आने को काफी शुभ माना जाता है। इससे समृद्धि, सुख और आरोग्यता में वृद्धि होती है।
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…
जयपुर। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा दिए गए विवादित…
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऋषि गालव भाग द्वारा 30 मार्च, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष पर…