Categories: भारत

भाजपा के कर्नाटक में जारी घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया झूठ-लूट घोषणापत्र

नई दिल्ली- कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रस सहित सभी पार्टिया चुनाव प्रचार में लगी हुई है। कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के घोषणापत्र को कांग्रेस ने झूठ-लूट घोषणापत्र बताया है। कांग्रेस ने भाजपा तर तंज कसते हुए कहां जनता भाजपा के झूठ से तंग आ चुकी है। जनता मंहगाई और भाजपा के जुमलो से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस ने 10 मई को होने वाले चुनाव को लेकर कहां चुनाव में जनता उन पर भरोसा दिखाएगी और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगी।

जनता महंगाई की मार से त्रस्त

कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने सरकार पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया जिसमें महासचिव रमेश ने कहा मोदी सरकार ने पिछले 9 सालों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 3 गुना बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साल में 2 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था। हर साल 3 सिलेंडर मुफ्त देने का वादा कर्नाटक में किया गया है। आमजन महंगाई से त्रस्त हो चुका है। आमजन भाजपा के जुमलों और झूठे वादों में नहीं आने वाला।

कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और ट्वीट कर लिखा भाजपा सरकार ने घोषणा पत्र में 2018 में भी कई वादे किए थे उन वादों में से 90 फीसदी वादों को अभी तक पूरा नहीं किया गया। रणदीप सिंह ने भाजपा सरकार के घोषणा पत्र को भ्रष्ट और अक्षम घोषणा पत्र बताया। घोषणा पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया गया है जिस पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस सरकार ने कहा राज्य सरकार की नाकामी से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।

10 मई को होगा मतदान

कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा जिसके अंतर्गत 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना। कर्नाटक विधानसभा में मतदाताओं की बात की जाए तो कुल 5.21 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

9 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

10 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

11 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

13 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

13 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

13 घंटे ago