Categories: भारत

Rahul Gandhi Birthday: पार्टी के निडर नेता, सच बोलना जारी रखें, क्यों छिपानी पड़ी थी पहचान?

दिवंगत पीएम राजीव गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी का आज बर्थडे हैं। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्विटर पर उन्हें बधाई दी। भले ही उन्हें शुरुआती समय में सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने पेश नहीं किया गया था, लेकिन आज वो मीडिया के सामने खुलकर पेश आते हैं। 19 जून 1970 को राहुल गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ। राहुल गांधी एक परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिन्होनें भारतीय राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राहुल गांधी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के परपोते हैं। वहीं उनकी दादी इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकी है। 

 

राहुल गांधी निडर नेता

राहुल गांधी आज 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सभी नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्विटर पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होनें कहा कि राहुल गांधी का साहस सराहनीय है। वो सच बोलना जारी रखें। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी राहुल को जन्मदिन की बधाई दी गई जिसमें राहुल गांधी को निडर नेता कहा गया हैं। 

राहुल गांधी के जीवन के 2 बड़ी ट्रेजिडी

हर किसी का जीवन आसान नहीं होता। हर सफल इंसान के पीछे कड़ी मेहनत और कई परेशानियां होती है। राहुल गांधी को भी जीवन में कुछ ऐसी ही ट्रैजिडी का सामना करना पड़ा था। उनके जीवन में दो बड़ी दुखद घटनाएं हुई। पहली घटना 1984 में हुई जब राहुल गांधी मात्र 14 साल के थे उस समय उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 21 मई, 1991 को उनके पिता राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। उस समय राहुल गांधी की उम्र 21 वर्ष थी। 

 

सुरक्षा के चलते छिपानी पड़ी थी पहचान

राहुल गांधी को कम उम्र में ही दो बड़े हादसों का सामना करना पड़ा था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को होम स्कूल में ट्रांसफर किया। उसके बाद 1991 में राजीव गांधी की हत्या हुई। सुरक्षा कारणों के चलते फिर राहुल गांधी को अमेरिका के फ्लोरिडा में रॉलिन्स कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया। वहां पर अपनी पहचान को गुप्त रखने के लिए राहुल गांधी का नाम  'राउल विंसी' रखा गया। 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

4 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

6 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

8 घंटे ago