Categories: भारत

विपक्षी एकता की बैठक से पहले कांग्रेस की हुई सभा, राहुल बोले सब मिलकर बीजेपी को हराएंगे

पटना में विपक्षी एकता को लेकर आज सीएम नीतीश कुमार के बुलावे पर बैठक हो रही है। इस विपक्ष की मीटिंग में 15 राजनीतिक दल शामिल हो रहे हैं। हालांकि जेडीयू और आरजेडी ने इस बैठक से दूरी बनाकर रखी। दोनों ही दल इसमें भाग नहीं ले रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में शामिल कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में सभा की। इस दौरान संपूर्ण बिहार के कांग्रेस नेता मौजूद रहे। 

 

विपक्षी दलों की बैठक आज, मिशन 2024 में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पटना में हम इसलिए जा रहे है ताकि सभी मिलकर भाजपा को हराने की रणनीति बना सके। एकसाथ मिलकर हम बीजेपी को हराने जा रहे हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि कर्नाटक की तरह ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। 

 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक भारत जोड़ो की विचारधारा है तो दूसरी भारत तोड़ो की विचारधारा है। हमारी विचारधारा भारत को जोड़ने वाली है और बीजेपी की हिंदुस्तान को तोड़ने की है। उन्होनें कहा कि भारत में बीजेपी धर्म के नाम लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी मोहब्बत फैलाकर सबको जोड़ने का काम कर रही है। नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है। 

 

बुजुर्गों और दिव्यांगों नहीं जाना पड़ेगा मतदान केंद्र, इस बार होगा VOTE FROM HOME

 

शुक्रवार 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निमंत्रण पर पटना में विपक्षी दलों का महाजुटान हो रहा है। इस बैठक में जाने से पहले राहुल गांधी ने पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस दौरान कहा कि कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला उसने देश की आजादी के लिए लड़ाई की। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद इसी धरती से थे। अगर हम बिहार जीत गए तो पूरा भारत जीत जाएंगे।
 

Morning News India

Recent Posts

सुबोध महिला महाविद्यालय में हुआ हिंदी पखवाड़ा समारोह का आयोजन

Subodh girls college hindi pakhwada: सुबोध पी.जी. महिला महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम…

3 घंटे ago

ECGC में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती, भारत सरकार देगी नौकरी

ECGC PO Recruitment 2024: भारत सरकार की ओर से ईसीजीसी में पीओ की भर्तियां निकाली…

4 घंटे ago

फंगस और रंगों का तड़का, वीनस इंडियन ढाबा एंड रेस्टोरेंट में खाना खतरनाक

Food Safety Department Raid: चटख लाल तड़के वाली मलाई कोफ्ता हो या कोई और रेस्टोरेंट…

5 घंटे ago

राजस्थान में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, भीलवाड़ा में बिगड़ा माहौल

Pakistan zindabad in bhilwara Rajasthan: राजस्थान में आपत्तिजनक नारों से एक बार फिर माहौल बिगड़…

7 घंटे ago

SDM Priyanka Bishnoi की मौत की गहरी साजिश से उठा पर्दा, बिश्नोई समाज में आक्रोश

SDM Priyanka Bishnoi Death : राजस्थान की मशहूर RAS अधिकारी SDM प्रियंका बिश्नोई जिंदगी की…

7 घंटे ago

अशोक गहलोत से मेवाराम जैन की मुलाकात पर मचा बवाल! Ashok Gehlot | Mewaram Jain | Amin Khan | Harish Choudhary

Mewaram Jain meets Ashok Gehlot : जयपुर। सीडी कांड के बाद मुंह छिपाने को मजबूर…

7 घंटे ago