राहुल गांधी पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में 'फ्लाइंग किस' करने का आरोप लगाया। इस पर बिहार के नवादा के हिसुआ सीट से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का अजब बयान सुर्खियां बटोर रहा है। राहुल गांधी के बचाव में नीतू सिंह की ओर से किया गया यह बयान बड़ा ही रोचक है। जानते हैं कि आखिर नीतू सिंह ने राहुल गांधी पर लगे फ्लाइंग किस के आरोप को दबाने के लिए ऐसा क्या कहा कि वो खुद चर्चा में बन गई।
यह भी पढ़े – TOP TEN – 11 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें
राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं
दरअसल 9 अगस्त को संसद में राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी। इसी दौरान बाहर निकलते राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित भाजपा की कई महिला सांसदों ने फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया। इस पर कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि मैनें पूरा वीडियो देखा है। इसमें फ्लाइंग किस जैसा कुछ भी नहीं था। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि 'हमारे राहुल जी जो हैं, उनको लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, ई 50 साल के बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे। ई सब आरोप निराधार है।'
बीजेपी हुई हमलावर
कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह के बयान को लेकर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। राजनीतिक सियासत फिर से गरमाने लगी है। बीजेपी नेताओं ने नीतू सिंह पर करारा वार करते हुए उनके इस बयान की निंदा की। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इसे शर्मनाक बताया है। वहीं अन्य प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस राहुल गांधी की हरकतों पर पर्दा डालने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
यह भी पढ़े – लोकसभा में विपक्ष पर दहाड़े पीएम मोदी, 'अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है'
स्मृति ईरानी ने फ्लाइंग किस का लगाया आरोप
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद से बाहर निकलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर महिला सांसदों के प्रति अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने उस संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं। ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री द्वेषी व्यक्ति ही कर सकता है। खबरों के मुताबिक बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात कर शिकायत की।
Pumpkin News : अक्सर देखा जाता है कि किसान भाई गर्मीयों की शुरूआत में बाड़ी…
जयपुर। अक्सर देखा जाता है कि किसान भाईयों के पास मोबाइल फोन बहुत जल्दी खराब…
India is known for handmade crafts. Our artisans make beautiful items with their hands, keeping…
In today’s time, everyone wants to do their own business. But the biggest problem is…
World Health Day : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है…
टोंक। विगत तीन वर्षों से अपने शैक्षणिक नवाचारों से चर्चित राहोली के पीएमश्री राजकीय उच्च…